वैश्विक

इराक सरकार को बगदाद दूतावास छोड़ने की चेतावनी

अमेरिका ने इराक सरकार को सूचना दी है कि वह बगदाद से अपने दूतावास कर्मियों को पूरी तरह से लौटाने की तैयारी में है। अमेरिका ने कहा है कि जब तक वहां की सरकार बगदाद में उसकी सेना पर जारी हमलों को नहीं रोकती है उसे अपनी सेना को लौटाना ही होगा। इस बयान के बाद इराक सरकार के अधिकारी दबाव में आ गए हैं।

द वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि अमेरिका ने इराकी सरकार को इस बाबत सूचित कर दिया है। दरअसल बगदाद में अमेरिकी दूतावास कर्मियों पर लगातार हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

जबकि अमेरिका का मानना है कि इराक की सरकार अमेरिकी दूतावास से जुड़े अधिकारियों, कर्मियों पर हमलों को लेकर गंभीर नहीं है। अमेरिका के इस एलान के बाद इराक की ओर से अमेरिकी प्रशासन से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की गई है।

इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के प्रवक्ता अहमद मुल्ला तलाल ने कहा कि अमेरिका का फैसला काफी निराशाजनक है। हमें उम्मीद है कि अमेरिकी प्रशासन इस फैसले पर पुनर्विचार करेगा।

उन्होंने कहा कि कुछ गैरकानूनी समूह इस रिश्ते में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने फैसले पर हस्ताक्षर किए हैं या नहीं, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − six =