वैश्विक

कल्पना चावला के नाम पर सिग्नस स्पेसक्राफ्ट नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी से लॉन्च

अंतरिक्षयात्री कल्पना चावला के नाम पर रखे गए अमेरिका के नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉर्पोरेशन के सिग्नस स्पेसक्राफ्ट को नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी (NASA’s Wallops Flight Facility) से लॉन्च कर दिया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक कार्गो और आपूर्ति ले जा रहा है।

नासा हेडक्वार्टर के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के एक्टिंग डायरेक्टर रॉबिन गेटेन्स का कहना है कि 6,000 पाउंड कार्गो अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है। हमारे पास अंतरिक्ष स्टेशन के अलावा भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने वाली कई चीजें हैं, जिसमें चांद और मंगल ग्रह पर जाना शामिल है।

रॉबिन गेटेन्स ने कहा कि हमारे पास नए स्पेससूट का एक नया घटक है जो स्पेस स्टेशन में माइक्रोग्रेवेटी का परीक्षण करेगा। 

हमारे पास एयरबोर्न पार्टिकुलेट और उससे कई चीजों को मापने के लिए एक उन्नत पार्टिकुलेट मॉनिटर है, जो भविष्य के अन्वेषण मिशन को सक्षम करने में हमारी मदद करने जा रहा है।

https://twitter.com/NASA/status/1312218338165092352?s=20

इस पर कल्पना चावला के पति जीन पैरी हैरिसन ने कहा कि कल्पना को इससे काफी खुशी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक बड़े संदर्भ में यह कहा जा सकता है कि भारतीय दुनिया में सर्वश्रेष्ठ को हरा सकते हैं और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले नासा ने गुरुवार रात 8,000 पाउंड की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में भेजना तय किया था, लेकिन इस अभियान को वर्जिनिया में NASA Wallops Flight Facility (नासा वॉलॉप्स फ्लाइट फैसिलिटी) से लॉन्च करने के दो मिनट पहले रोक दिया गया। 

नासा अंतरिक्ष यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय के विकास पर 23 मिलियन डॉलर (लगभग 167.9 करोड़ रुपये) खर्च कर रही है। यह शौचालय अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में लगाए जाएंगे। नासा गुरुवार एक अक्तूबर को यह नए डिजाइन के शौचालय अंतरिक्ष में भेजने वाली थी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 20 =