तीर्थ नगर शुक्रतीर्थ में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी
शुकतीर्थ। तीर्थ नगर शुक्रतीर्थ में गंगा नदी में नहा रहे श्रद्धालुओं में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नदी में एक महिला का शव देखा गया
सूचना मिलते ही मोके पर पहुंची यूपी १०० डायल पुलिस ने महिला को नदी से बाहर निकाला और आस पास के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से महिला की शिनाख्त कराई
मुज़फ्फरनगर: शुकतीर्थ गंगा घाट पर मिला अज्ञात महिला का शव.
महिला गंगा में डूब गई थी जिसे पीआरवी की मदद से गंगा से बाहर निकाला गया। @muzafarnagarpol थाना प्रभारी निरीक्षक सुबेसिंह यादव मौके पर मौजूद। pic.twitter.com/AIti5jIJ0C— News & Features Network-Regional News (@mzn_news) October 5, 2020
लेकिन महिला की शिनाख्त नही हो सकी महिला के पास से एक पर्स भी मिला है जिसमे कुछ रूपये भी मिले है पर्स पर दीप ज्वैलर्स लिखा है। दरअसल मामला जनपद मु० नगर के थाना भोपा अंतर्गत तीर्थ स्थली शुक्रतीर्थ गंगा घाट का है
जहां सुबह सवेरे श्रद्धालु एंव स्थानीय ग्रामीण गंगा स्नान कर रहे थे तभी किसी की नजर नदी में एक महिला पर पड़ी जिसे देख उन्होंने शोर मचा दिया
आस पास के ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही यूपी १००/११२ डायल को भी दे दी सूचना मिलते ही तुरन्त मोके पर पहुंची पुलिस ने महिला को बाहर निकाला चौक करने पर मालूम हुआ की महिला मृत अवस्था में है
जिसके पास से एक पर्स भी मिला है जिसमे कुछ रुपये भी है तथा पर्स पर दीप ज्वैलर्स लिखा हुआ है । पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों सहित श्रद्धालुओं से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर महिला की शिनाख्त नही हो सकी
तत्पश्चात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी थाना प्रभारी भोपा सूबे सिंह का कहना है की महिला के शव की सूचना मिली थी
मोके पर पुलिस पहुंची और मृतक महिला की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया लेकिन महिला की शिनाख्त नही हुई महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही जारी है।।
