उत्तर प्रदेश

Raebareli News: डिडौली गाँव मे  सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

Raebareli News:  एक होटल से सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है। रायबरेली पुलिस ने होटल में छापेमारी कर संचालक समेत तीन युवतियां और दो पुरुषों को हिरासत में लिया है।मामला हरचंदपुर थाना इलाके के डिडौली गाँव मे  वृंदावन होटल का है।

यहां काफी दिनों से पुलिस को अनैतिक गतिविधियों के संचालन की जानकारी मिल रही थी। देर रात सीओ महाराजगंज अरुण नौहार की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी की तो यहां तीन युवतियां और दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले गए। पुलिस को कमरे से अपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई हैं।

 पुलिस ने तीन युवतियों समेत होटल संचालक और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वही बात की जाए रायबरेली जिले की तो आजकल होटलों के अंदर लगातार इस तरह की खबरें सामने आया करती हैं। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिडौली गांव के पास बने आधा दर्जन होटलों में यह गोरखधंधा चरम पर चल रहा था।

जिसको लेकर डिडौली ग्राम सभा के प्रधान पति राजकुमार सिंह गांव वासियों के साथ मिलकर इसकी शिकायत हरचंदपुर थाना में किया था और स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह के भाई गणेश सिंह से भी बात किया गया था। उनके कहने पर हरचंदपुर पुलिस हरकत में आई और लगातार होटलों में छापेमारी करना शुरू कर दी जिसका जीता जागता उदाहरण कल शाम को मिल गया ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =