Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी ग्राम सांझक निवासी पुरुषोत्तम की हत्या

मुजफ्फरनगर। ग्राम सांझक निवासी श्री रामशरण द्वारा अपने पुत्र पुरुषोत्तम के अपहरण होने की सूचना थाना शाहपुर पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया तथा आज अभियुक्त व 01 अभियुक्ता की गिरफ्तारी की गयी।

हत्या का उद्देश्यः– सोनिया (पत्नी पुरुषोत्तम) के संदीप उर्फ संजीव से शादी से पहले ही अवैध सम्बन्ध थे, दोनो के प्रेम सम्बन्ध में पुरुषोत्तम बांधा बन रहा था जिस कारण सोनिया ने अपने प्रेमी संदीप उर्फ संजीव व अन्य साथियों के साथ पुरुषोत्तम को मारने की योजना बनायी

तथा दिनांक 04.10.2020 को संदीप उपरोक्त व उसके साथियों द्वारा पुरुषोत्तम को शराब पिलाकर उसकी गला घोटकर हत्या कर दी तथा शव को ग्राम काकडा के जंगल में छिपा दिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के नाम-
1. संदीप उर्फ संजीव पुत्र सन्तलाल निवासी ग्राम लिलोन थाना व जनपद शामली।
2. देव पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम पलडा थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।
3. सोनिया पत्नी पुरुषोत्तम निवासी ग्राम सांझक थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर।
बरामदगी-
1. 02 मोबाईल फोन(मल्टी मीडिया)
2. 01 जायलो कार
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु भेजा गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =