Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना: पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के विकास खण्ड खतौली के ग्राम सोंटा में दिनांक 07.10.2020 को पूर्वाहन 11ः00 बजे से बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जन.जागरुकता के कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित कराई गयी। कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं में पात्र लाभार्थियों के चयन हेतु कैम्प का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य जांच एवं हिमोग्लोबिन की जांच भी की गयी तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गई। नुक्कड नाटक के माध्यम से महिला एवं बाल संबंधी विभिन्न मुद्दो के प्रति जागरुक किया गया।

नुक्कड नाटक टीम द्वारा बालिका शिक्षा एवं बालिकाओं के महत्व को दर्शाने के लिए नाटक की प्रस्तुति की गई। ग्राम पंचायत में निवासरत बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया गया एवं ग्राम पंचायत में नवजात बालिकाओं को पोषण सामग्री एवं बेबी किट का वितरण भी किया गया। ग्राम पंचायत में बालिकाओं के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम, ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात को दर्शाने हेतु गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना की गयी।

गुड्डी.गुड्डा बोर्ड की स्थापना से ग्राम पंचायत में शिशु लिंगानुपात का पता लगाया जा सकेगा तथा ग्रामवासी गांव के शिशु लिंगानुपात के प्रति संवेदनशील हो सकेंगे। ग्राम पंचायत में स्कूल से 03 ड्रॉॅपआउट किशोरियों का चिन्हिकरण किया गया

पुस्तके वितरित की गई एवं उनकी नियमित शिक्षा हेतु उनका विद्यालय में प्रवेश किया गया। 05 नवजात बालिकाओ को बेबी किट का वितरण किया गया, 16 किशोरियों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी 16 किशोरियों की हेमोग्लोबिन की जांच करायी गयी। वृक्षारोपण कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का प्रचार.प्रसार किया गया एवं विभिन्न प्रकार के महिला एवं बालिका मुद्दो एवं कानूनों के प्रति जागरुकता एवं क्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम किया किया गया

जिसमें विभिन्न कानूनी प्राविधानों एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी। प्रचार.प्रसार सामग्री का वितरण किया गया तथा घरों के द्वार, वाहनों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर बेटी बचाओं बेटी पढाओं के स्टीकर लगाने का कार्य किया गया।

ग्राम पंचायत में बेटियों के नाम पर 10 घरों के द्वार पर नेम प्लेट लगाकर ग्रामवासियों को इसके लिए प्रोत्साहित किया गया इससे बालिकाओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आ सकेगा। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिका सुरक्षा को बढावा देने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के माध्यम से जनपद में संचालित समस्त योजनाओं का कैंप भी लगाया गया, ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ

जिसमें बच्चों से संबंधित विभिन्न मुददो पर चर्चा की गई। उपरोक्तानुसार आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कोविड.19 कोरोना संबंधी गाइडलाईन एवं दिशा.निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया गया तथा सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क संबंधी नियमों का भी विशेष ध्यान रखा गया।

कार्यक्रम में श्रीमती सलोनी रस्तोगी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एडिश्नल सिविल जज विजयलक्ष्मी, महिला कल्याण अधिकारी शिवांगी बालियान, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, स्टॉफ नर्स पर्मिला, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर शिवम, डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर रेनू ृसिंह, स्कूल के प्रधानाध्यापक एवं प्रोबेशनध्आई0सी0डी0एस0 कार्यालय के अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत महिला शक्ति केन्द्र, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं वन स्टॉप सेन्टर, मुजफ्फरनगर के द्वारा किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 5 =