Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर की पंचायत में खाप भी होगी दलबल के साथ शामिल

मुजफ्फरनगर। आज सिसौली में खाप के चौधरियों की आकस्मिक बैठक आयोजित की गयीं। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज की भर्त्सना की गयीं।

सभी चौधरियों ने एक मत होकर कहा कि मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार गलतफहमी में न रहे लाठीचार्ज से जनता की आवाज को दबाया नही जा सकता। जनता की ताकत के सामने सरकारे धूल की तरह आंधी में उड़ जाएगी।

चौ चरण सिंह जी के परिवार के सम्मान में कुछ खाप चौधरी कुछ भी करने को तैयार है। चौ नरेश टिकैत जी ने कहा कि लोग अनर्गल बाते न करे हमारा भाईचारा मजबूत है। जब भी एक दूसरे को जरूरत पड़ी तो हमेशा खड़े है।

पंकज मलिक के प्रकरण में भी सरकार को मुंह की खानी पड़ी थी।सरकार को वहम नही पालना चाहिए।जनता पर होने वाले हर अत्याचार में हम साथ खड़े है।

सभी चौधरियों ने कहा कि मुजफ्फरनगर में पंचायत में सभी खाप दलबल के सांथ शामिल होगी।

बैठक में चौ नरेश टिकैत  अध्यक्ष बालियान खाप ,चौ सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष देशखाप,गजेंद्र सिंह अहलावत खाप ,वीरेंद्र सिंह लटियांन खाप, श्याम सिंह मलिक बहावड़ी थाम्बा, चौ सूरजमल बत्तीस्सा खाप,रविन्द्र मलिक लाख थाम्बा मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =