Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar शहर काजी ने की अपीलः प्रतिबंधित जानवर की न करें कुर्बानी, ईद उल अजहा के मद्देनजर सफाई रखने में सहयोग करे

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ईद उल अजहा त्यौहार के मद्देनजर शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी न करें। उन्होंने सफाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कुर्बानी के जानवर की वीडियो ना बनाएं। उन्होंने अपील किया कि कोई ऐसा काम न करें। जिससे किसी हम वतन को परेशानी हो।
मुजफ्फरनगर सहित देशभर में २९ जून को ईद उल अजहा यानी बकरीद का त्यौहार मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोगों ने त्योहार की तैयारी शुरू कर दी है। कुर्बानी के जानवर की खरीदारी की जा रही है। नमाज के लिए ईदगाह और स्थानीय मस्जिदों में तैयारियां शुरू करते हुए सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इस बार ईद उल अजहा का त्यौहार जनपद में कावड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर आ रहा है।

कोई ऐसा काम ना करें, जिससे किसी को तकलीफ हो

शहर काजी तनवीर आलम ने मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है। उन्होंने वीडियो बयान जारी कर कहा कि ईद उल अजहा के त्यौहार पर प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी ना करें। उन्होंने कहा कि सफाई का का ख्याल रखें।
कुर्बानी के जानवर के अवशेष उठाने में नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें। उन्होंने लोगों से कहा कि कोई ऐसा काम ना करें। जिससे किसी भी देशवासी को तकलीफ हो। शहर काजी ने प्यार और मोहब्बत के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 11 =