Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: मुठभेड में किया शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद

खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार। अभियुक्त के कब्जे व निशादेही से ०८ मोटरसाईकिल व ०३ फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद की।  जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम व शातिर चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन  के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खतौली डा० रवि शंकर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली श्री मुकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में रात्रि को थाना खतौली पुलिस द्वारा ०१ शातिर वाहन चोर अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड गंगनहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया
गिरफ्तार अभियुक्त का ०१ अन्य साथी अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल व ०१ तमन्चा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर तथा निशादेही से नावला रोड पर बनी ०१ खण्डहर पडी बिलडिंग में झाडियों से ढकी ०७ मोटरसाईकिल व ०३ फर्जी नम्बर प्लेटों को बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बरामद मोटरसाईकिल चोरी की है तथा हम इसे नावला रोड पर बनी ०१ खण्डहरनुमा बिलडिंग में खडी करने जा रहे थे जहां पर हमने पहले से ही चोरी की हुई ०७ अन्य मोटरसाईकिलों को थी छिपाया हुआ है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के बताये स्थान पर पहुंचकर ०७ अन्य मोटरसाईकिलों व ०३ फर्जी नम्बर प्लेटों को बरामद किया गया।
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि हम इन मोटरसाईकिलों को जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों से चोरी करते थे तथा सस्ते दामों में बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त  लुकमान उर्फ लुक्का उर्फ सोनू पुत्र जमशेद उर्फ कल्लू निवासी भनवाडा थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर तथा फरार अभियुक्त साकिब पुत्र अज्ञात निवासी भनवाडा थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स रंग लाल काला।
०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग सिल्वर बिना नंबर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग काला बिना नंबर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल पैशन प्रो रंग काला बिना नंबर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग काला फर्जी नम्बर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग काला, ०१ मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस रंग काला बिना नंबर प्लेट, ०१ मोटरसाइकिल होंडा शाईन रंग काला, तीन फर्जी नम्बर प्लेट, ०१ तमन्चा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर उपरोक्त बरामद सभी मोटरसाइकिल अभियुक्तों द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों से चोरी की हुई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उ०नि० मशकूर अली, मोहित चौधरी, है०का० सन्नी अत्री, का० राहुल नागर, शिवम कुमार, मनीष कुमार, लोकेन्द्र कुमार थाना खतौली शामिल रहे। थाना खतौली पुलिस द्वारा फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त लुकमान उर्फ लुक्का उर्फ सोनू उपरोक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =