उत्तर प्रदेश

ओडिशा का रहने वाला हत्यारा रह रहा था साधु के भेष में, Mathura के नन्दगांव से गिरफ्तार

सूरत पुलिस ने 23 साल से हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को Mathura के नन्दगांव से गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अपराधी साधु का भेष धारण करके रह रहा था. उसे मथुरा के एक आश्रम से गिरफ्तार करने के लिए खुद सूरत पुलिस को भी साधु और पुजारी जैसा भेष धारण करना पड़ा. आरोपी का नाम पदम उर्फ राकेश पांडा है.

सूरत पुलिस द्वारा वांटेड अपराधियों की सूची तैयार कर उन्हें पकड़ने की मुहिम चलाई जा रही है. खासकर उन्हें तलाशा जा रहा है जो लंबे समय से पुलिस की लिस्ट में वांटेड चल रहे हैं. ऐसे वांटेड अपराधी जिन पर पुलिस ने इनाम भी घोषित किए हैं. पुलिस की गिरफ्त में आए पदम उर्फ राकेश पांडा पर भी पुलिस ने 45 हजार का इनाम रखा था.

पदम उर्फ राकेश पांडा ने साल 2001 में सूरत के रहने वाले विजय साचीदास नामक शख्स की हत्या कर दी थी. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वह उसकी कथित गर्लफ्रेंड के घर आता-जाता था. पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पदम उर्फ राकेश पांडा मथुरा पहुंच गया था और वहां उसने साधु का भेष धारण कर लिया. फिर मथुरा के नंद गांव में स्थित कुंजकुटी आश्रम में साधु बनकर रहने लगा.

उसने अपने बाल और दाढ़ी भी बढ़ा ली ताकि कोई उसे पहचान न सके.सूरत पुलिस की प्रिवेन्टिव ऑफ क्राइम ब्रांच की टीम ह्यूमन सर्वेलान्स तथा अन्य रिसोर्सेज के आधार पर मूलतः उड़ीसा के गंजाम जिले के रहनेवाले इस हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए मथुरा के कुंजकुटी आश्रम पहुंची. उसे गिरफ्तर के लिए पुलिस ने खुद साधु और पुजारी जैसा भेष धारण किया. फिर दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.


सूरत के पुलिस कमिश्नर अजय कुमार तोमर ने बताया कि सूरत शहर एक औद्योगिक शहर है. यहां देश के अन्य राज्यों से लोग रोजगार के लिए आते हैं. जिनमें कुछ अपराधी किस्म के लोग भी शामिल होते हैं. मूलतः उड़ीसा गंजाम जिले का रहने वाला पदम उर्फ राकेश पांडा सूरत में भजिया बनाने का काम करता था. साल 2001 में आरोपी पदम उर्फ राकेश पांडा सूरत शहर के उधना इलाके के शांतिनगर सोसायटी में किराए पर रहता था. उसका अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला से अफेयर था. विजय शांतिदास नाम का शख्स भी अक्सर उस महिला के घर आता-जाता था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21058 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + two =