वैश्विक

North Korea ने दागा बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका पर लगाया सैन्य विमान उड़ाने का आरोप

North Korea ने अपने पूर्वी जल क्षेत्र की ओर बुधवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. दक्षिण कोरिया और जापान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने अपने क्षेत्र के पास अमेरिका की कथित खुफिया गतिविधियों के विरोध में दो दिन पहले ही चौंकाने वाले परिणाम भुगतने की धमकी दी थी. इसके बाद यह प्रक्षेपण किया गया.

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण बुधवार सुबह किया गया. उन्होंने इसकी कोई जानकारी नहीं दी कि मिसाइल ने कितनी दूरी तक उड़ान भरी. उधर, जापान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने उत्तर कोरिया की ओर से संभावित बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है.

एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्रक्षेपण ऐसे समय में किया गया है, जब उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में कई बयान जारी कर अमेरिका पर उसके देश की जासूसी करने के लिए उत्तर कोरिया के करीब एक सैन्य विमान उड़ाने का आरोप लगाया गया था. वहीं, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के आरोपों को खारिज किया और उसे शत्रुता बढ़ाने वाले किसी भी कृत्य या बयानबाजी से दूर रहने को कहा.

North Korea के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो जोंग ने सोमवार रात एक बयान में दावा किया कि अमेरिकी जासूसी विमान ने दिन में आठ बार उत्तर कोरिया के पूर्वी विशेष आर्थिक क्षेत्र के ऊपर से उड़ान भरी. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विमान को खदेड़ने के लिए युद्धक विमानों का इस्तेमाल किया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =