Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अनियंत्रित वाहनों ने ली दो की जान, परिवारों में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। दो परिवारों के लिए काला दिन साबित हुआ, क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर अनियंत्रित वाहनों ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी।

जिससे उनकी मोके पर ही मौत हो गई। एक साथ हुई दो दुर्घटना से मेरठ पौड़ी राजमार्ग पर जाम लग गया। दोनों परिवारों में शोक हो गया। मीरापुर क्षेत्र के ग्राम सिकरेडा निवासी विकास धीमान पुत्र सोमदेव धीमान किसी कार्य से देवल गया था।

जब यह बाइक पर सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रहा था। तभी ग्राम कैलापुर जसमौर के निकट स्थित संगम ढ़ाबे के सामने एक अनियंत्रित ट्रक ने विकास की बाइक में सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही विकास सड़क पर जा गिरा तथा उसका सिर सड़क में लगकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी दुर्घटना में ग्राम मुझेड़ा सादात निवासी गुल्लू पुत्र सिराजुद्दीन देर रात्रि अपनी बाइक पर सवार होकर मीरापुर जा रहा था।

मेरठ-पौडी राजमार्ग पर ग्राम बलिपुरा के सामने पहुंचने पर पीछे की ओर से आ रही एक कार ने गुल्लु की बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वह भी सड़क पर जा गिरा तथा गुल्लु बुरी तरह घायल हो गया।

आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस उसे जानसठ अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक व कार को कब्जे में ले लिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 6 =