समाचार (Muzaffarnagar News)
बम-बम भोले के जयकारो के साथ तेजी से बढे कांवडिये

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इस समय कावड यात्रा अपने चरम पर है। हरिद्वार से लेकर मुजफ्फरनगर तक पूरे मार्ग पर शिवभक्त कंावडियो का कब्जा है। बीते दिन पंचक समाप्त होने के पश्चात भारी संख्या मे शिवभक्तों द्वारा कंावड उठाई गई हैं। इन कावड मे कई बडी कावडे हैं। कंावड यात्रा मे बडे बडे डीजे भी शामिल हैं। हर और अब सिर्फ कांवडियों की धूम है। शहर मे एक से बढकर एक सुन्दर सुन्दर कंावड एवं झंाकिया पहंुच रही हैं। जिनका नागरिको द्वारा स्वागत सत्कार किया जा रहा है।
शिवचौक पर एकत्रित भारी जनसमूह इन कावडों एवं सुन्दर सुन्दर झंाकियो को परिवार सहित देख आनन्द ले रहे हैैं। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्था से जुडे पदाधिकारी, समाजसेवी, व्यापार मण्डल आदि विभिन्न संस्थाओ के अलावा आमजन भी शिवभक्तों की सेवा मे जुटे हैं। श्रृद्धालुओं द्वारा शिवभक्तांे को प्रसाद स्वरूप कढी चावल, छोले चावल,फल,आईसक्रीम,फ्रूटी आदि वितरित की जा रही हैै। कंावड यात्रा से पूरा शहर धर्ममय बना हुआ है।
जिला पुलिस-प्रशासन एवं पालिका प्रशासन द्वारा शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई हैं। डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी संजीव सुमन,सीडीओ संदीप भागिया, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं फाईनेंस गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह, एसडीएम सदर परमानन्द झा आदि पुलिस व प्रशासन के अधिकारी कंावड यात्रा के मददेनजर कंावड मार्ग पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित कर रहे हैं। जिला प्रशासन शिवभक्त कावडियो की सुविधा हेतु पूरी तनम्यता के साथ लगे हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ रही है आगामी दो दिनों तक अब डाक कांवडों की धूम मचेगी। जहां सड़कों पर साइलेंसर उतारकर सड़कों पर बम बम भोले के जयघोष के साथ चलेंगे तथा कुछ डाक कांवडे तो अभी से शुरू भी हो गयी है। इसी के साथ साथ बृहस्पतिवार केा भी बडी कावडों का आवागमन नगर में जारी रहा। इसी के साथ साथ पैदल शिवभक्तों की भी लगातार संख्या में इजाफा रहा। कांवड़ मार्गें पर कांवड़ियों का सैलाब बढ़ता जा रहा हैं। विशाल डीजे से युक्त निकल रही कांवड़ और कलाकारों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग-५८, मेन रोड और चौधरी चरण सिंह गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ा। दिनभर कांवड़ियां अपने गंतव्य की ओर कदम बढ़ाते नजर आए। शाम को रंग-बिरंगी लाइटों से सराबोर बड़ी कांवड़ों और एक से बढ़कर एक सुंदर झांकियों का रेला देर रात तक चलता रहा। इनके साथ चल रहे। डीजे से कस्बा गूंज उठा। सुंदर कांवड़ व झांकियों को देखने के लिए कस्बे में मेन रोड पर भीड़ उमड़ी। देर रात तक यहां जाम लगा रहा। उधर, नरा, जड़ौदा, बेगरजपुर, घासीपुरा, मंसूरपुर, भैंसी, तिंगाई और भंगेला आदि गांवों में लगा रहा। कांवड़ियों ने कांवड़ सेवा शिविरों में शिवभक्तों के भोजन, विश्राम व स्नान की व्यवस्था की गई। मुस्लिम समाज के लोग भी सेवा में जुटे खतौली। दिल्ली-देहरादून हाइवे समेत गंगनहर पटरी मार्ग पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर गुजर रहे कांवड़ियों की सेवा में मुस्लिम समाज के लोग भी जुटे हैं। वहीं जगह जगह भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।
एडीएम प्रशासन ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा शिवचौक पर स्थित मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा शिवचौक स्थित कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। कावंड यात्रा २०२३ के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा शिवचौक स्थित मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की चिकित्सा सामग्री उपलब्ध पायी गयी तथा वहां उपस्थित भक्तो से अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा कुशलता पूछी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने उपस्थित चिकित्सको को आदेश दिये कि जहां तक संभव हो सके बाहर से आने वाले सभी शिवभक्तो की स्क्रीनिंग करके आगे के लिये प्रस्थान किया जाये ताकि भक्तो की आगे की यात्रा सकुशल व सुगमतापूर्ण हो सकेग् उन्हे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न पडे। साथ ही साथ निर्देश दिये गये कि अगर किसी भक्त को बुखारग्दर्द आदि की समस्या महसूस हो तो उन्हे उचित चिकित्सा सुविधा व मार्गदर्शन देकर यात्रा पर भेजे। मेडिकल कैम्प मे उपस्थित चिकित्सको के द्वारा शिवभक्तो की सेवा मे किये जा रहे निरन्तर कार्यो की अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने प्रशंसा की।
उक्त के क्रम मे अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा शिवचौक स्थित कन्ट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। वहां पर लगे सी०सी०टी०वी० कैमरो की सहायता से शहर के मुख्य मार्गो की स्थिति का जायजा लिया। कन्ट्रोल रूम मे उपस्थित कर्मचारियो से वार्तालाप के दौरान आदेशित किया गया कि मार्गो पर कडी निगरानी रखी जाये और किसी भी प्रकार की विषम परिस्थिति होने पर तुरन्त पुलिस विभाग को सूचित किया जाये। उक्त निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप व संबधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अन्तर्राज्यीय बार्डर व कांवड़ मार्गों का एसएसपी ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।कांवड़ यात्रा को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अन्तर्राज्यीय बार्डर व कांवड मार्ग का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अन्तर्राज्यीय बार्डर (पुरकाजी-उत्तराखण्ड बॉर्डर) व कांवड़ मार्गों का भ्रमण किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कावंड़ यात्रियों के लिए की गयी व्यवस्थाओं को चेक किया गया साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से कांवड मार्ग में लगे सीसीटीवी कैमरों, बैरियर व्यवस्था, कांवड मार्ग पर लगे चेतावनीध्सांकेतिक बोर्ड को भी चेक किया गया तथा ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा कांवड मार्ग निरीक्षण के दौरान कांवड डियूटी पर तैनात पुलिसबल को कांवड़ ड्यूटी के दौरान उनका व्यवहार उच्च कोटि का रखने, कांवडियों के आने-जाने वाले मार्ग पर विशेष सर्तकताध्निगरानी रखते हुए प्रभावी ड्यूटी करने साथ ही कोई भी संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन दिखने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए कावड कन्ट्रोल रूम को सूचित कर आवश्यक कार्यवाही करने, जरुरतमंद कांवड़ियों को अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने, डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियोंध्श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने तथा कांवड यात्रियों की हर सम्भव सहायता करने हेतु निर्देशित किया गया।
केंद्रीय मंत्री का हुआ पुरकाजी में स्वागत
पुरकाजी।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यू पी बॉर्डर पर पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल और जहीर फारूकी ने मंत्री संजीव बालियान का स्वागत किया रेड कार्पेट पर हुई पुष्पवर्षा। सूली वाला बाग पर भी संजीव बालियान रुके चेयरमैन की व्यवस्थाओं की तारीफ की। यू पी बॉर्डर में घुसते ही मंत्री संजीव बालियान का पुरकाजी के पूर्व विधायक ऊटवाल ने भाजपा की टीम की साथ पुष्पवर्षा करके स्वागत किया जहीर फारूकी चेयरमैन ने मंत्री बालियान का स्वागत किया पुरकाजी नगर पंचायत ने मंत्री के स्वागत में रेड कार्पेट भिजवाये संजीव बालियान सूली वाला बाग पर भी रुके और चेयरमैन जहीर फारूकी की व्यवस्थाओं की तारीफ की
हादसे में चचेरे भाई-बहन की मौत पर हंगामा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जंगल में चारा लेने गए चचेरे भाई-बहन के शव देर रात एक गड्ढे से बरामद हुए हैं। हत्या की आशंका जताते हुए परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने जबरन सब लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। विरोध कर रहे परिजनों रात २रू०० बजे तक थाने के बाहर हंगामा करते हुए धरना दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।
थाना चरथावल क्षेत्र के गांव कसियारा में देर रात चचेरे भाई-बहन के शव मिलने से जमकर हंगामा हुआ। मृतकों के रिश्ते के चाचा सुमित के अनुसार गांव कटियारा की १७ वर्षीय स्वाति पुत्री स्वर्गीय तुलसीदास बुधवार शाम घास लेने के लिए खेत पर गई थी। स्वाति अपने साथ ११ वर्षीय चचेरे भाई प्रियांशु उर्फ गुड्डू को भी ले गई थी। काफी समय के बाद स्वाति और उसका भाई प्रियांशु नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई।
काफी तलाश के बात देर रात करीब ११ बजे दोनों के शव गांव के समीप स्थित पथेर गड्ढे में भरे पानी में उतराते मिले। भाई बहन के शव मिलने से गांव में हंगामा मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
परिजनों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आशंका जताई कि दोनों की हत्या कर शव पानी में फेंके गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्वाति के मुंह से और प्रियांशु के कान से खून बह रहा था। चरथावल थाना प्रभारी अभिजीत कुमार का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पीडित परिजनो से मिले अधिकारी
चरथावल। बीते दिन थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव कसियारा मंे पानी मे डूबने से चेचेरे भाई-बहन की हादसे के तहत हुई मौत से परिजनो एवं ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है। चचेरे भाई बहन की मौत की सूचना पर पीडित परिवार के बीच पहंुचे नायब तहसीलदार राजकुमार एवं कानूनगो प्रवीण गुप्ता ने पीडित परिजनो से बातचीत की।
सपा नेता ने की शिवभक्तों की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन माह में देश के कोने कोने से चलकर भगवान शिव भक्त कावड़िए हरिद्वार से गंगा जल लेकर मुजफ्फरनगर से होकर गुजरते हैं। मुजफ्फरनगर वाले शिवभक्त कावड़ियों की तन मन धन से सेवा करते हैं शिव भक्त कावड़ियों की सेवा का मौका जिसे मिलता है, वह बहुत भाग्यशाली होता है। आज शहर के अनेकों कांवड़ सेवा शिविर में इनकी सेवा का सौभाग्य समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा को मिला भगवान आशुतोष आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करे और आप ऐसे ही सभी की सेवा करते रहे, ऐसी प्रभू से कामना करते हैं।
मंत्री कपिलदेव ने पालिका सफाईकर्मियों का किया अभिवादन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पैदल भ्रमण कर शिवभक्त कंावडियो से मुलाकात कर शिवभक्तों की सुविधा हेतु प्रदत्त की गई सेवाओं के विषय मे जानकारी ली कि उन्हे किसी प्रकार की कोई असुविधा तो नही है। कंावडियो की सेवा हेतु विभिन्न व्यवस्थाए की गई है। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल इस दौरान कंावड सेवा शिविर मे पहंुचे तथा वहंा विश्राम कर रहे कंावडियो से बातचीत भी की। पैदल भ्रमण के दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कंावड डयूटी मे लगी पालिका की महिला सफाईकर्मियों का अभिवादन स्वीकार कर कंावड यात्रा में महिला सफाईकर्मियो द्वारा की जा रही सफाई व्यवस्था पर आभार प्रकट कर उनकी हौसला अफजाई की।
धूप से फिर बढी उमस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले कई दिनो से रूक रूक कर हो रही बारिश के बीच आज अचानक दोपहर के वक्त निकली धूप से एक और जहंा लगातार बरसात से परेशान नागरिकों ने राहत महसूस की। वहीं दूसरी और दोपहर के वक्त निकली तेज धूप से फिर से गर्मी हो गयी। बरसात से परेशान लोग अब धूप निकलने से बेचैन नजर आए।
शुकतीर्थ आ सकते हैं 14 को डिप्टी सीएम
भोपा।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुकदेव आश्रम पधारेंगे। सूत्रो के अनुसार तीन सदी के युगदृष्टा एवं शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक महान संत शिक्षा श्रषि 129 वर्षीय स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 19 वीं पुण्यतिथि 14 जुलाई दिन शुक्रवार को डिप्टी सीएम सुबह करीब 10ः30 बजे हेलीपैड से शुकदेव आश्रम पधारेंगे। तथा करीब डेढ घण्टे तक वीतराग संत की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वामी कल्याण देव जी महाराज की पुण्यतिथि को लेकर शुकतीर्थ में विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वामी ओमानन्द ब्रहमचारी के निर्देशन में स्वामी कल्यादेव जी महाराज की पुण्यतिथि को लेकर विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
ककरौली थानाध्यक्ष ने लगाई शिवभक्तों के पैरों में दवाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ककरौली थानाध्यक्ष सुनील कसाना दिन रात मेहनत कर कांवडियों की सेवा में लगे हुए हैं,गत दिवस गंग नहर ढांसरी कम्हेड़ा पटरी पर एक सूखा हुआ शीशम का पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था बारिश में पेड़ काट कर रास्ता साफ कर दिया गया,वही गुरुवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर जाते हुए कांवडियों के पैरों में छाले पड़ गए। यह देख ककरौली थानाध्यक्ष ने कांवड़िए के पैरों में दवाई लगा कर पट्टी कर उन्हें गन्तव्य की ओर रवाना कर दिया।थानाध्यक्ष सुनील कसाना लगातार कावड़ियों की सेवा लगे हुए हैं।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एम०बी०ए० के शत प्रतिशत रिजल्ट से हर्ष

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एम०बी०ए० द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको मे उत्तीर्ण होकर महाविद्यालय की कामयाबी में एक बार फिर चार-चांद लगाया। एम०बी०ए० तृतीय सेमेस्टर में अनन्या ने सबसे अधिक ७९.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली आख्या सिंघल ने ७९.२५ प्रतिशत व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली अदिति जैन ने ७६.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अनन्या ने अपनी सफलता पर ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सफलता का श्रेय गुरूजनों एवं माता-पिता को जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजनों द्वारा दिये गये मार्ग दर्शन एवं ज्ञान के फलस्वरूप जीवन में यह स्वर्णिम दिन आया है। वहीं उन्होंने कहा कि अध्यापकों द्वारा समय-समय पर दिये गये टिप्स परीक्षा में मद्दगार साबित हुए है तथा माता-पिता का सहयोग एवं प्रेरणा महत्वपूर्ण रही है। द्वितीय स्थान पर रही आख्या सिंघल ने कहा कि उन्हें महाविद्यालय के अनश्ुाासन और प्रवक्ताओं द्वारा दिये गये टिप्स और महाविद्यालय के शैक्षिक वातावरण के फलस्वरूप ही यह सफलता प्राप्त हुई है। तृतीय स्थान पर अदिति जैन ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिन्होंने हमें अध्ययन में बहुत मद्द की। सभी ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मेहनत, लगन तथा महाविद्यालय के अच्छे वातावरण को दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज के चौयरमैन डा० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने एम०बी०ए० के सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की सफलता पर बधाई दी तथा कहा कि हमें अपने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों पर गर्व है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है तथा कॉलेज का नाम रोशन कर रहे है। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें आगे भी अपने जीवन में इसी प्रकार की सफलतायें अर्जित करते हुये अपने कॉलेज और अपने माता पिता का नाम रोशन करते रहना चाहिये।
इस अवसर डा० सौरभ मित्तल, डीन प्रबंधन विभाग ने भी अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्जवल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है।
विभागाध्यक्ष डा० आफाक अली ने कहा कि विभाग के सभी अध्यापकों की मेहनत से पिरोये हुये परीक्षाफल को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में पिछले सालों से भी ज्यादा सेमिनार, वर्कशॉप्स, अतिथि व्याख्यानों के आयोजन का फल आज हमारे छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के रूप में दिखाई दे रहा है। उन्होनें विद्यार्थियों से आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर मैनेजर के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।
विभाग के प्रवक्ताओं पंकज कुमार, श्रुति मित्तल, राजीव रावल, मौ० दानिश व अतुल रघुवंशी ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जानसठ कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पानीपत खटीमा राजमार्ग पर खतौली तिराहे पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जानसठ कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण यज्ञ के साथ किया गया। मुख्य यजमान वरिष्ठ समाजसेवी अश्वनी शर्मा अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा के पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने फीता काटकर कांवड़ सेवा शिविर का उद्घाटन किया इस दौरान कस्बे एवं देहात के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जय माता दी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक टीटू, भाजपा सभासद विशाल सैनी उर्फ बबलू सैनी, छत्रपाल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
गोल्ड मैडल जीतने वाले सचिन पाल का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नेपाल से गोल्ड मेडल जीतकर आये युवा खिलाड़ी का कस्बेवासियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष ने भी स्वागत करते हुए प्रदर्शन की सराहना की। नेपाल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल विजेता टीम के सदस्य फिरोजपुर निवासी सचिन पाल का जिला पँचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान मोरना महकसिंह पाल व शुकतीर्थ मण्डल महामन्त्री अरुण कुमार पाल भी उपस्थित रहे। साथ ही विजेता टीम के सदस्य खिलाड़ी सचिन पाल का शुकतीर्थ स्थित स्वामी कल्याणदेव एस डी इंटर कॉलिज में भी सम्मान किया गया।
दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सावन मास की कांवड़ यात्रा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सर शादी लाल डिस्टलरी एण्ड कैमिकल वर्क्स (ए यूनिट ऑफ एसवीपी इण्डस्ट्रीज लि.) मन्सूरपुर के सिटी ऑफिस रुड़की रोड पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे शिव भक्तों के लिए दो दिवसीय कांवड़ सेवा शिविर का आयोजित किया गया।
शिविर के दूसरे और अंतिम दिन शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसएमई ब्रांच जानसठ रोड के चीफ मैनेजर संजीव ठाकुर ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान यहां से गुजरते शिव भक्तों को फल, शीतल पेय आदि का वितरण किया गया। इस दौरान शिवर में कंपनी के डायरेक्टर हरशरण गुप्ता, सुशांत मिश्रा, भगत सिंह, हरपाल सिंह, अरविंद निचंतक, संजय गर्ग, मैनेजर, पुष्पित बंसल, तपन सिंह, संजय कुमार, अशोक यादव, योगेश कुमार, हरीश चन्द्र यादव, प्रदीप यादव के अलावा वंदे मातरम ट्रस्ट के दीपक, राहुल, सत्यवीर सिंह, नीरज कुमार, देवेन्द्र, गजेन्द्र, नसीम अख्तर, गौतम आदि ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।
वैश्य सभा ने की शिवभक्तों की सेवा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कावड़ चिकित्सा शिविर में डा चौहान, डा जांगड़ा, डा श्रिया, आयुषी अग्रवाल सीनियर न्यूट्रिशियन, डा आर्यन, डा मोनिका गोयल अंजली मलिक, आराध्या, एकता , लक्ष्मी नर्सिंग स्टाफ ने हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश तथा गौमुख से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले भोले भक्त कावडियो की पैर दर्द, मरहम पट्टी, छाले, बुखार आदि अनेकों समस्याओं का बहुत ही तत्परता और लगन के साथ उपचार किया। योगाचार्य हरिमोहन शर्मा द्वारा भी योग और प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा कावड़िए भक्तों को दर्द, पीड़ा से राहत दिलाने का कार्य किया। वैश्य सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरुप, दिनेश बंसल, अचिन कंसल, संजीव गोयल, सौरभ मित्तल, रजत गोयल, योगेश भगत जी , नरेश संगल, नीरज अग्रवाल, मित्रसैन अग्रवाल,आदि कार्यकर्ता पुरे लगन के साथ पूरी तत्परता से आयोजन की देखभाल में लगे हुए हैं, ताकि सैकड़ों किलो मीटर की पद यात्रा कर रहे भोले के भक्तों की अधिक से अधिक सेवा हो सके।
भारत विकास परिषद अमेठी, तथा भारत विकास परिषद् विवेक, मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज द्वारा भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया।
सर्व श्री कपिल देव अग्रवाल, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, अलका शर्मा, जल सिंह, शोभित गुप्ता, हिमांशू कौशिक, आषुतोष बंसल, अभिलक्ष मित्तल, अमित सिंघल, राज कुमार रहेजा, गौरव सिंघल, गर्ग स्वीट्स, सचिन गोयल, अर्पित मित्तल , राज कुमार अग्रवाल, विश्व दीप गोयल बिट्टू, विक्की चावला आदि सैकड़ों गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा शिविर में आकर उत्साह वर्धन किया गया। किया हजार कावडियों ने आज शिविर में आकर स्वास्थ लाभ प्राप्त किया।
प्रसाद का किया वितरण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। सावन के पवित्र महीने में कावड़ मे सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
इस अवसर पर शिव चौक हनुमान मन्दिर में प्रसाद वितरण किया गया। मनु स्वीट्स के अर्जुन अग्रवाल रणसिह चोहान नवीन गर्ग राज कुमार बिल्ला शम्मी जैन अरविंद इलैक्ट्रीक सजीव कसलं एयरटेल चंमन सिंह ठाकुर मनोज जैन मद्रास पेन्ट रंजन स्टुडियो विजय भाई प्रकास हसीजा सन्टी शिवम बिल्ला प्रियांशु पोल आदि उपस्थित थे। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कांवड़ मार्ग पर पुष्प वर्षा की और कई शिविरों में भाग लिया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कावड़ यात्रा मार्ग पर पैदल भ्रमण कर शिवभक्तों द्वारा कावड़ियों के लिए आयोजित विभिन्न कावड़ सेवा शिविरों में जाकर भोलो की सेवा की तथा सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित कावड़ चिकित्सा शिविर के द्वितीय दिवस आज शिविर में डा चौहान, डा जांगड़ा, डा श्रिया, आयुषी अग्रवाल सीनियर न्यूट्रिशियन, डा आर्यन, डा मोनिका गोयल अंजली मलिक, आराध्या, एकता , लक्ष्मी नर्सिंग स्टाफ ने हरिद्वार, गंगोत्री, ऋषिकेश तथा गौमुख से पवित्र गंगा जल लेकर आने वाले भोले भक्त कावडियो की पैर दर्द, मरहम पट्टी, छाले, बुखार आदि अनेकों समस्याओं का बहुत ही तत्परता और लगन के साथ उपचार किया। योगाचार्य हरिमोहन शर्मा द्वारा भी योग और प्राकृतिक चिकित्सा के द्वारा कावड़िए भक्तों को दर्द, पीड़ा से राहत दिलाने का कार्य किया। वैश्य सभा अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल, कोषाध्यक्ष जनार्दन स्वरुप, दिनेश बंसल, अचिन कंसल, संजीव गोयल, सौरभ मित्तल, रजत गोयल, योगेश भगत जी , नरेश संगल, नीरज अग्रवाल, मित्रसैन अग्रवाल,आदि कार्यकर्ता पुरे लगन के साथ पूरी तत्परता से आयोजन की देखभाल में लगे हुए हैं, ताकि सैकड़ों किलो मीटर की पद यात्रा कर रहे भोले के भक्तों की अधिक से अधिक सेवा हो सके।
भारत विकास परिषद अमेठी, तथा भारत विकास परिषद् विवेक, मुजफ्फर नगर मेडिकल कॉलेज द्वारा भी अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अशोक कंसल, श्याम सिंह सैनी, अलका शर्मा, जल सिंह, शोभित गुप्ता, हिमांशू कौशिक, आषुतोष बंसल, अभिलक्ष मित्तल, अमित सिंघल, राज कुमार रहेजा, गौरव सिंघल, गर्ग स्वीट्स, सचिन गोयल, अर्पित मित्तल , राज कुमार अग्रवाल, विश्व दीप गोयल बिट्टू, विक्की चावला आदि सैकड़ों गण मान्य व्यक्तियों के द्वारा शिविर में आकर उत्साह वर्धन किया गया। किया हजार कावडियों ने आज शिविर में आकर स्वास्थ लाभ प्राप्त किया।
शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कांवड़ सेवा शिविर बझेडी बाईपास के पास पी०आर० पब्लिक स्कूल मे लगाया गया है जिसमे राजीव जैन, विशाल गोयल, हरजेंदर सिंह, राजीव जैन, श्याम अग्रवाल, विनीत अग्रवाल,पंकज जैन, हर्ष जैन, कृषव गोयल, अभिनव जैन, कार्तिक जैन, दीपक जैन मौजूद रहे ।


