Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar जिलाधिकारी  में बाढ़ के हालात पर पूरी तरह सतर्क- आश्रय स्थल एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के कुशल नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार एवं तहसीलदार जानसठ संजय सिंह बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों मजलिस पुर तोफिर, शेरपुर खादर इत्यादि में निरंतर मोर्चा संभाले हुए हैं एवं स्वयं ग्राम वासियों के बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निस्तारण के प्रयास किए जा रहे हैं
बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में प्रशासन ने पीड़ितों को आश्रय स्थल में सुरक्षित कराया एवं निरंतर उनके भोजन पानी इत्यादि की व्यवस्था स्वयं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संभाले हुए हैं। 
             मुख्य विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी जानसठ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों के नुकसान के आकंलन एवं तत्काल राहत कार्य पहुंचाने के लिए ग्राम वासियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं एवं बाढ़ पर जल्द से जल्द काबू पाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।         
                  जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया है की बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में किसी भी पीड़ित को किसी प्रकार की समस्या ना हो एवं जल्द से जल्द सभी तक राहत कार्य पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा एक तरफ जनपद में कांवड़ यात्रा जारी है  तथा दूसरी तरफ जनपद के ग्रामो में बाढ़ प्रभावित है परंतु जिला प्रशासन पूर्ण रूप से तत्पर है एवं दोनों मोर्चो पर विशेष निगरानी रखते हुए स्थिति पर नियंत्रण किया जाएगा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × three =