Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर दरिंदगी मामने में 3 अरेस्ट, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए निर्देश
Manipur हिंसा में 2 आदिवासी महिलाओं को निर्वस्त्र कर निकाले जाने और यातना देने के खौफनाक वीडियो के सामने आने के बाद पूरे देश में बवाल मचा है. मणिपुर के कांगपोकपी जिले के इस वायरल वीडियो में निर्वस्त्र घुमाने वाली भीड़ में शामिल दो और आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया.
#Manipur पुलिस ने उस मामले में एक मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है, जहां दो महिलाओं को नग्न कर घुमाया गया था, क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया था। अपराधी की पहचान हुइरेम हेरोदास मेइतेई के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने सभी साथियों की पहचान कर ली है. pic.twitter.com/ji7uqx9QRO
— News & Features Network (@newsnetmzn) July 21, 2023
इस मामने में कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना इतनी भीभत्स है कि वीडियो सामने आते ही सरकार एक्शन में आ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस पर सख्त रिएक्शन के बाद पुलिस हरकत में आई और सुबह एक और अब दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है.
मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के मामले पर 3 लोगों को अरेस्ट किए जाने के बाद मणिपुर सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस को निर्देश दिए हैं. सीएम बिरेन सिंह ने कहा है कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा. गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को चिन्हित किए जाने और जल्द पकड़े जाने की बात कही है.
#WATCH | Two people including the main culprit arrested, says Manipur CM N Biren Singh on viral video of women paraded naked pic.twitter.com/eWxQIyyq1V
— ANI (@ANI) July 20, 2023
मणिपुर में जारी हिंसा की घटनाओं के बीच तनाव उस समय और बढ़ गया जब चार मई को कथित तौर पर फिल्माया गया एक वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसमें पूर्वोत्तर राज्य में एक समुदाय की दो महिलाओं को दूसरे पक्ष की भीड़ द्वारा निर्वस्त्र घुमाते हुए दिखाया गया है. भीड़ द्वारा रिहा किए जाने से पहले दोनों महिलाओं का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया था, जिसमें बहुसंख्यक समुदाय शामिल था.
मणिपुर पुलिस ने देशभर में कइस घटना पर दिख रहे आक्रोश के बाद मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया था, जो बुधवार को सामने आए 26 सेकंड के वीडियो में भीड़ को निर्देशित करता दिखाई दे रहा था. 32 वर्षीय हुइरेम हेरादाश सिंह को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया. इस बीच, अधिकारियों ने इसमें शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है.

