News
खबरें अब तक...

समाचार

शिरोमणि महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई1 Min 11 |
मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कौशल विकास कपिल देव अग्रवाल ओर डीआईजी सहारनपुर उपेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हम महाराजा अग्रसेन के वंशज है। वैश्य समाज को भामाशाह कहा जाता है। समाजहित में जितना काम वैश्य समाज ने कराया है इतना किसी भी अन्य जाति के लोगों ने नहीं कराया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के लोग अपने समाज से कुरीतियों को हटाकर समाज के लोगों की सहायता करे साथ ही समाज का कोई भी वर्ग हो उसकी सहायता करने से पीछे नहीं रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रकुल शिरोमणि महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके वह पुष्प अर्जित कर के की गई कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल व सीए अजय अग्रवाल व रीना अग्रवाल ने अतिथियों को फूल मालाएं पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पदाधिकारियों ने नगर के ११ वयोवृद्ध व वरिष्ठ वैश्य बुजुर्गों को वैश्य समाज का प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने वैश्य समाज का गुणगान किया। आज वैश्य समाज के कार्यक्रम में सहारनपुर डीआईजी के पधारने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल का स्वागत किया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल भी उत्साहित नजर आए और जमकर वैश्य समाज की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं बड़ा
सौभाग्यशाली हूं कि मैं आज इस कार्यक्रम में अपने वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। मुझे बड़ी सुखद अनुभूति हुई है कि मैं आज अपने परिवार के बीच में बैठा हूं और मुझे सम्मानित किया जा रहा है। वैश्य समाज सर्वापरि समाज है। वैश्य समाज भारत की तरक्की में सबसे अहम योगदान रखता है वई वैश्य समाज के युवा चाहे डॉक्टर हो इंजीनियरों हो आईपीएस हो आईएएस हो हर जगह अपना परचम लहराते हैं। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी वैश्य समाज के कार्यक्रम में पधारने पर डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को सम्मानित किया और उनकी जबरदस्त प्रशंसा की। कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यापारी सुरेंद्र अग्रवाल, प्रमोद मित्तल , सीए अजय अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल , बीजेपी नेता संजय अग्रवाल, संजय गर्ग, मूलचंद सर्राफ, रेवतीनंदन सिंगल, सुनील अग्रवाल , विश्वदीप गोयल , रेनू गर्ग, रीना गोयल, अभिषेक अग्रवाल, अमित गर्ग, श्यामलाल दाल वाले सहित नगर पालिका चेयरमैन अंजू अग्रवाल भी मौजूद रही। कोविड-१९ को देखते हुए इस महामारी से बचाव हेतु अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन में नियमों का पालन करते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

महाराजा अग्रसैन जयंती मनाई2 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी के जिलाध्यक्ष शलभ गुप्ता एड., ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि महाराजा अग्रसैन जी महाराज के 5144 वें जन्म उत्सव पर नई मन्डी वकील रोड स्थित मेहता क्लब एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल,पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप,व्यापारीनेता कृष्ण गोपाल मित्तल,भाजपा नेता संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथियो द्वारा अग्रसैन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जलवित किया। उसके पश्चात आरती की गयी तथा देशी घी से तैयार 51 किलो हलवे के भोग का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि आज वैश्य समाज के अन्दर एक जागृति पैदा हो गयी है। महामारी के चलते हुए भी इतनी संख्या मे लोगो का भाग लेना अपने आप मे एक समाज के लिए अच्छा प्रयास है। गौरव स्वरूप ने महाराजा अग्रसैन वैश्य उत्थान सोसायटी मु.नगर के सभी पदाधिकारियो को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई एवं साधुवाद दिया। और आने वाले 31 अक्टूबर 2020 को एक निशुल्क बस जो अग्र बन्धुओ को अग्रोहा धाम लेकर जाएगी जो जाना चाहे वह कृष्णापुरी मे वह कृष्णापुरी मे अरविन्द गोयल से सम्पर्क कर सकते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसैन एक चक्रवर्ती सम्राट थे जिन्होने समाज को एक रूपया एक ईट का आहवान कर समस्त समाज को एक सूत्र मे पिरोने का कार्य किया था। शलभ गुप्ता एड. एवं सुदेश गर्ग ने संयुक्त रूप से आने वाले सभी आगन्तुको का पटका पहना स्वागत किया व सभी के प्रति आभार प्रकट किया। तत्पश्चात आने वाले अतिथियो को सूक्ष्म जलपान कराया गया और नई मन्डी बिन्दल बाजार चौराहे पर हलवे व चाय का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद विकल्प जैन,सभासद विकास गुप्ता,पूर्व सभासद दीपक गोयल,अमित गुप्ता एड., पूर्व सभासद आशु गुप्ता, अमरीश कुमार, अरविन्द गोयल, विपिन गुप्ता, राजीव बंसल, विवेक तायल,विकास अग्रवाल, सुभाष चन्द मित्तल, अरविन्द गोयल, महेश मित्तल एड., डा.रूबीना गुप्ता, अंकुर जैन,श्रीमति अनीता राजवंशी, अभय गुप्ता, रचित गोयल, दीपक गर्ग, अश्वनी गुप्ता, विश्वदीप गोयल आदि मौजूद रहे।

कई टयूबवैल से सामान चोरी 3 Min 10 |
छपार। चोरो ने एक ही रात मे कई टयूबवैल से सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणो ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। सूत्रो के अनुसार छपार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव दतियाना मे बीती रात कुछ अज्ञात चोरो ने कई टयूबवैलो से एल्यूमीनियम का सामान व केबिल आदि चोरी कर लिए। रोजाना की भांति आज सुबह जब अपने खेतो काम करने के लिए पहुंचे तो उन्होने देखा कि उनकी टयूबवैल पर लगी मोटर का सामान सामान चोरी हो चुका है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रालोद नेता पराग चौधरी ने स्थानीय पुलिस को चोरी की सूचना दी। गांव दतियाना मे चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की।

 

मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया004 Min |
मुज़फ्फरनगर। श्रीमती सेल्वा कुमारी जे० व एसएसपी अभिषेक कुमार यादव द्वारा थाना क्षेत्र सिविल लाइन स्थित महावीर चौक से नारी सशक्तिकरण एवं नारी की गरिमा व सम्मान की सुरक्षा हेतु महिला पुलिस बल के साथ मिशन शक्ति का शुभारम्भ किया। जिसमें जनपद में चल रही पीआरवी डॉयल ११२ पर तैनात महिला पुलिस कर्मी अभियान के माध्यम से दौराने भ्रमण मिलने वाली सभी बालिकाओं/युवतियों/महिलाओं से बातचीत करते हुए उनसे सुरक्षा सम्बन्धी सम्पूर्ण जानकारी का आदान- प्रदान करते हुए उन्हें सम्पूर्ण सुरक्षा का विश्वास दिलाएंगी। जिसमें मिशन शक्ति हेतु महिला कर्मियों को मय पीआरवी डॉयल ११२ को हरी झंडी दिखाकर थाना क्षेत्रों में रवाना किया गया है। आप सभी जनपद वासियों से अनुरोध है कि नारी सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

आधार नामांकन एवं अपडेशन का कार्य हुआ
मुजफ्फरनगर। डाकघरो मे आधार नामांकन व अपडेशन का कार्य किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के 19 डाकघरो मे आधार नामांकन एवं अपडेशन का कार्य सम्पन्न हुआ। प्रवर अधीक्षक डाकघर, मुजफ्फरनगर मण्डल वीर सिह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे पोस्ट मास्टर जनरल बरेली परिक्षेत्र,बरेली के निर्देशो के चलते 17 अक्टूबर से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को प्रातः8 बजे से सांय 6 बजे तक आधार कार्य की स्पेशल ड्राइव के अर्न्तगत कार्य किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। मुजफ्फरनगर मण्डल के अर्न्तगत प्रधान डाकघर, शामली मुख्य डाकघर,मुजफ्फरनगर सिटी, जानसठ,कांधला,खतौली, कैराना, भोपा, बुढाना, मुजफ्फरनगर कचहरी, बघरा, चरथावल, गांधी कालोनी, जलालाबाद,मीरापुर,रोहाना मिल्स, शाहपुर, सिसौली, थानाभवन डाकघरों मे आधार कार्य विशेष रूप से किया गया। इस दौरान समस्त डाकघर पर कोविड-19 से सम्बन्धित निद्रेशो के चलते डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया।

 

मन्दिरो को झालर व फूल मालाओ
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्रो के दृष्टिगत सभी देवी मन्दिर दुल्हन की तरहा सजे रहे। मन्दिरो को झालर व फूल मालाओ आदि से सजाया गया। आज पहले नवरात्रे के पावन अवसर पर श्रृद्धालुओं ने मां भगवती के मन्दिर मे पूजा अर्चना कर महामायी का आर्शीवाद प्राप्त किया।
नवरात्रि पर्व पर जनपद सहित नगर के विभिन्न देवी मन्दिर बहुत सुन्दर तरीके से सजाए गए। तथा दिन ही मन्दिरो मे साज सज्जा एवं झालर तथा फूल माला आदि से सजा दिया गया। नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर मे सुबह से पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओ का तांता लगा रहा। गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णोदेवी मन्दिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, संकीर्तन भवन, गांधी कालोनी स्थित चिन्ताहरणी देवी मन्दिर, शामली रोड स्थित मनसा देवी मन्दिर आदि विभिन्न मन्दिरो मे मां भगवती की पूजा अर्चना करने पहुंचे श्रृद्धालूओ ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अन्जू अग्रवाल के निर्देशो के चलते नवरात्रि पर्व के मददेनजर मन्दिरो के आसपास उचित साफ-सफाई व्यवस्था एवं कली आदि का छिडकाव कराया गया।

विजेता छात्राओं को बधाई दी
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या इंटर कालेज नई मंडी में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में कक्षा बारह की इशिता शर्मा प्रथम इसी स्कूल की मोनिका द्वितीय व कक्षा नौ की टिया को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्कूल की प्रधानाचार्या एवं निर्णायक मंडल ने विजेता छात्राओं को बधाई दी।

 

मुजफ्फरनगर में कोरोना विजेताओं से प्लाज्मा एकत्रित करने की मुहिम शुरूMzncovid 1 |
मुज़फ्फरनगर। कोरोना संक्रमण से उबरने वाले लोगों के कॉनवेलस सेरा के साथ कॉन्वेसेंट प्लाज्मा उपचार में कोविड-१९ मरीज को इंजेक्शन लगाना शामिल है। सीओवीआईडी -१९ पर डब्ल्यूएचओ-चीन संयुक्त मिशन की रिपोर्ट में कहा गया है कि बीमारी से ठीक हुए रोगी के पास एंटीबॉडीज होंगी। जो कोरोना वायरस को दूर करती हैं। सीओवीआईडी-१९ ठीक करने वाले व्यक्तियों के सीरम में वायरस बेअसर करने वाले एंटीबॉडी होंगे जो एक निष्क्रिय एंटीबॉडी थेरेपी के रूप में कार्य करेंगे। इसे कोविड-१९ का दीक्षांत समारोह कहा जाता है। कंवलसेंट प्लाजमा को एफेरेसिस द्वारा एकत्र किया जाता है और इसे एक वर्ष तक संग्रहीत किया जा सकता है।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक ने आज स्वैच्छिक डोनर से अपना पहला कॉन्वेसिसेंट प्लाज्मा एकत्र किया, जो उसी अस्पताल में एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में हुआ। प्लाज्मा डोनर जूनियर डॉक्टर ष्टश1द्बस्र१९ संक्रमण से उबर गया था और मानवता के लिए सेवा की ओर एक इशारे के रूप में उसने अपने प्लाज्मा को दान करने के लिए स्वेच्छा से सेवा की।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ने अधिक से अधिक प्लाज्मा इकट्ठा करने की योजना बनाई है ताकि जो मरीज कोविड १९ अस्पताल में इलाज करा रहे हैं उन्हें इस चिकित्सा से लाभ मिल सके। आज इस प्रक्रिया के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह मनचंदा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कीर्ति गिरी गोस्वामी, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉक्टर नीलांक सिरोहा डिप्टी सीएमएस आदि मौजूद रहे।

 

ऑनलाईन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन7 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफरनगर में विश्व खाद्य दिवस के मौके पर ऑनलाईन पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसका विषय संयुक्त राष्ट्र संघ की थीम पोषण में विकास बनाये रखना। हमारा व्यवहार हमारा भविष्य है रहा। इस ऑन लाईन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनेक मनमोहक पेंटिंग बनाई।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमि में डा. अमित कुमार, श्रीमति नीतु गुप्ता, विंशु मित्तल रहे। प्रतियोगिता का संचालन स्वाति, विपाशा व पिंकी ने किया। सभी छात्र-छात्राओं ने अनेक अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देते विश्व खाद्य से सम्बन्धित अनेक चित्रों का बनाया जिनमें मुख्य रूप से शाजिया, खुशी त्यागी, पारूल, मनीषा, काजल, रिया, हिमानी, सावित्री, नूरसबा, ऑचल, अंशिका, प्रीति, फरत आदि ने विश्व खाद्यान से सम्बन्धित चित्रों का बनाया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सचिन गोयल ने कहा कि इस साल का विश्व खाद्य दिवस कोरोना वायरस के पीडितों को समर्पित है, इस साल लोगों को इस बात के लिए जागरूक किया जा रहा कि इस महामारी से लडने के लिए खाद्य और कृषि कितनी जरूरी है तथा इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना तथा कमजोर तबके के लोगों के लिए इस मुश्किल समय में सहयोग व एकजुटता के साथ को उनकी मदद करना है व समाज की एकजुटता के लिए सबसे कमजोर लोगों को ठीक करने जो लोग भूख से पीड़ित है उनकी मदद करने व खाद्य प्रणालियों को उनके लिए अधिक टिकाऊ बनाने में सबकी मदद करें। इस ऑनलाईन प्रतियोगिता को सफल बनाने में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष, डा. दीपक मलिक, बीए संकाय की विभागाध्यक्षा श्रीमति एकता मित्तल, डा. नवेद अख्तर, मानसी अरोरा, सौरभ शर्मा, नुपुर, सपना, सोनम, ज्योति, गुंजन, प्रियंका, आकांक्षा, गरिमा, अंकित धामा, संकेत जैन, कमर रजा, कृष्ण कुमार, आशीष पाल, कुशलवीर, दीपक गुप्ता आदि का योगदान रहा।

पुलिस ने पैदल मार्च किया
भोपा/मुज़फ्फरनगर। क़स्बा भोपा में सीओ भोपा व थानाध्यक्ष भोपा सूबे सिंह ने आगामी त्यौहार व नवरात्रों के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कस्बे में पैदल मार्च किया तथा जनपद में बैंकों, सर्राफा व्यापारियों आदि की सुरक्षा के दृष्टिगत चलाये गये सुरक्षित व्यापारी अभियान के अन्तर्गत व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का आदान-प्रदान किया।

महिलाएं गंभीर रूप से घायल9 Min 10 |
मुजफ्फरनगर। जानसठ के निकट सलारपुर में आज सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध तथा २ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि गढ़ी निवासी उक्त लोग बाइक पर जा रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में तीनों सड़क पर पड़े दिखाई दिये। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो तीनों लोग लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े हुए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

 

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार10 Min 7 |
मुजफ्फरनगर। थानां शाहपुर पुलिस टीम ने एक ओर बेहतरीन गूडवर्क को अंजाम देते हुए ०१ चोर लुटेरा व हत्यारा एवं गैंग सदस्य अभियुक्त शोएब घायल को मुठभेड़ में गिरफ्तार उसके कब्जे से कब्जे से चोरी की गयी मो०सा० व अवैध शस्त्र आदि बरामद किया हैं थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस कार्यवाही ग्राम काकडा के जंगल से ०१ शातिर अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। दौराने मुठभेड का० १२६ अमित मौर्य भी घायल हो गये। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता शोएब उर्फ आबिद पुत्र मौसम नि० ग्राम माण्डी थाना तितावी मु०नगर बरामदगी का विवरण ०१ तमंचा मय ०१ खोखा कारतूस ०३ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर ०१ चोरी की मो०सा० हीरो होण्डा पैशन रंग काला घायल/गिरफ्तार अभियुक्त थाना शाहपुर से पंजीकृत गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसका गैंग लीडर सन्नवर पुत्र मौहब्बत नि० ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर है। अभियुक्त पर लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, चोरी, गुण्डा एवं गैंगेस्टर अधि० के ३७ अभियोग पंजीकृत है।

 

रामलीला के शुभारम्भ किया
रोहाना। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। रोहाना स्थित बाबा चन्द्र भान श्री रामलीला कमैटी के तत्वाधान मे श्री रामलीला के शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे समाजसेवी नवीन त्यागी ने उक्त उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री रामलीला कमैटी के अध्यक्ष सुशील त्यागी, संरक्षक अरविन्द प्रधान, श्रवण त्यागी, कोषाध्यक्ष संजय त्यागी, नीरज त्यागी,विपुल त्यागी, नलनीश, कवा, सुधीर पूर्व प्रधान, नित्यानन्द, अमरीश, मनोज बीडीसी, पुरूषोत्तम त्यागी, योगेन्द्र नेताजी आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

पुलिस ने वाहनों चालान काटे
चरथावल। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पैदल गश्त करते हुए बैंक एटीएम व सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। वही पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा बिना मास्क के नजर आने वाले वाहन चालकों को जमकर फटकार लगाते हुए चालान काटे गए।
आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाने के लिए चरथावल पुलिस सतर्क नजर आ रही है थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने दोपहर में पैदल गश्त करते हुए एटीएम, बैंक व सार्वजनिक स्थलों पर तलाशी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने एटीएम के बाहर बिना मास्क के मिंलने पर जमकर हडकाया इसके बाद थानाध्यक्ष पंजाब नेशनल बैंक में पहुंचे तथा बैंक में संदिग्धों की तलाशी ली वही बैंक मैनेजर को सुरक्षा अभियान के तहत आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके बाद थानाध्यक्ष पैदल गश्त करते हुए विकासखण्ड चरथावल व आधार केंद्र पर पहुंचे आधार केंद्र पर थानाध्यक्ष ने आधार केंद्र संचालक से समस्याएं पूछी साथ ही साथ थानाध्यक्ष ने प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी बातों पर चर्चा की।वही पैदल गश्त के दौरान थानाध्यक्ष द्वारा बिना मास्क के नजर आने वाले वाहन चालकों को जमकर फटकार लगाते हुए चालान काटे गए।

 

22 अक्टूबर तक किसानों के लिए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग हेतु एक ऑन लाईन प्रदर्शन व किसान गोष्ठी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अपर कृषि निदेशक,(प्रसार) उ0प्र0 कृषि भवन लखनऊ द्वारा अपने कार्यालय पत्र दिनांक 14.10.2020 के द्वारा अवगत कराया गया है कि भारतीय उद्योग परिसंघ (सी0आई0आई0) एवं भारत सरकार के साथ मिलकर 16 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक किसानों के लिए कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक एवं प्रौद्योगिकी के प्रयोग हेतु एक ऑन लाईन प्रदर्शन व किसान गोष्ठी के आयोजन के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए प्रदेश के किसानों के प्रतिभाग हेतु सहयोग की अपेक्षा की गयी है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा0 कृषि मंजी जी, उ0प्र0 सरकार होगे तथा कृषि उत्पादन आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव (कृषि) उ0प्र0 शासन भी मुख्य वक्ता होगे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अपर कृषि निदेशक(प्रसार) उ0प्र0 द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद मे अधिक से अधिक किसानों सहित निःशुल्क वेब लिंक का उपयोग कर पंजीकरण कराते हुए कार्यक्रम में प्रतिभाग करना सिुनश्चित करे। अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उ0प्र0 कृषि भवन द्वारा दिये गये निर्देशो का शतप्रतिशत पालन कर कृषकों से अधिक से अधिक वेब लिंक का उपयोग कर पंजीकरण कराते हुए 20.10.2020 को प्रातः 10 बजे से कार्यक्रम में प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करे।

श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एम0बी0ए0 के शत प्रतिशत रिजल्ट से हर्ष
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के एम0बी0ए0 द्वितीय वर्ष के सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंको से उत्तीर्ण होकर कामयाबी हासिल की। एम0बी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर में शुभांगी ने सबसे अधिक 87 प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंशिका भारद्वाज द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संध्या त्यागी ने 83.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली शुभांगी ने अपनी सफलता का श्रेय स्वयं की मेंहनत, माता-पिता एवं गुरूजनों को देते हुए कहा कि पर सकारात्मक सोच, कठिन प्रयास, माता-पिता एवं गुरूजनों द्वारा दिए गए मार्ग दर्शन एवं उच्चतम ज्ञान ही सफलता का मूलमंत्र रहा। द्वितीय स्थान पर रही अंशिका भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय का शैक्षिक वातावरण, अघ्यापकों द्वारा विषय का गहन ज्ञान देने के लिए समय-समय पर आयोजित कराए गए सेमिनार एवं गेस्ट लैक्चर के फलस्वरूप ही यह कामयाबी हासिल हुई है। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संघ्या त्यागी ने कहा कि पुस्तकालय में सभी विषयों पर अनेक उच्चस्तरीय लेखकों की पुस्तकें उपलब्ध होने के साथ-साथ लाइब्रेरी का डिजीटलाइजेशन ने भी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
महाविद्यालय के चेयरमैन डा0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने एम0बी0ए0 के सभी विद्यार्थियों को सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है जो न केवल शैक्षिक स्तर पर बल्कि अन्य क्षेत्रों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर अपना, माता-पिता, गुरूजनों एवं जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होनें सभी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि समय का महत्व, सकारात्मक सोच एवं लगन के साथ ही सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ कामयाबी हासिल कर सकते हैं। विभागीय डीन पंकज कुमार ने भी अध्यापकों को उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को मिली सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विभाग में विद्यार्थियों की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य अध्यापकों पर निर्भर करता है। विभागाध्यक्ष डा0 अशफाक अली ने कहा कि विभाग विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है जिससे विद्यार्थियों को क्षेत्र से जुड़ी नवीन खोज एवं जानकारियां मिले जो उनके भविष्य निर्माण में मददगार साबित हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होनें विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने में बेहतर प्रबंधक के गुण विकसित कर भविष्य में देश और समाज निर्माण में अपनी सेवाएँ प्रदान करेगें।
विभाग के प्रवक्ताओं में राजीव रावल, श्रुति मित्तल, मौ0 दानिश और साक्षी चौधरी ने छात्रों को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =