वैश्विक

Madhya Pradesh: सब इंस्पेक्टर ने थाने में इंस्पेक्टर को मारी गोली, हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh जानकारी के अनुसार एसआई को कुछ दिन पहले ही लाइन से अटैच किया गया था‌। एसआई को शक था कि थाना प्रभारी ने ही उसे लाइन में भिजवाया है। जिसको लेकर एसआई बी आर सिंह और इंस्पेक्टर हितेंद्र शर्मा के बीच बहस हुई। बाद में एसआई ने इंस्पेक्टर के चेंबर में घुसकर गोली मार दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मियों ने इंस्पेक्टर को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, एसआई को चेंबर में ही बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी एसआई ने अंदर से भी दो फायर किए हैं।

आरोपी के पास दो पिस्टल थी। घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी सब इंस्पेक्टर को बातचीत कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है. मध्य प्रदेश के शहर रीवा के सिविल लाइन थाने की घटना।

 

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- [email protected]

Shyama Charan Panwar has 356 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 14 =