Gorakhpur विश्वविद्यालय मारपीट मामला में18 छात्र निष्कासित
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीती 21 जुलाई को कुलपति कार्यालय के बाहर उपद्रव एवं मारपीट करने वाले 18 चिह्नित छात्रों को विवि प्रशासन ने निष्कासित कर दिया है।
साथ ही छह बाहरी व्यक्तियों पर परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित किया है। वहीं, गोविवि प्रशासन ने अराजकता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बुद्धा छात्रावास में एबीवीपी के विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष समेत तीन छात्रों के कमरे भी सील कर दिए हैं।
मुख्य नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि नियंता एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण की संस्तुति पर बवाल में चिह्नित सभी छात्रों के खिलाफ न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है। निष्कासित छात्र विवि परिसर तथा छात्रावास में प्रवेश नहीं ले सकते। साथ ही वे किसी परीक्षा में भी भाग नहीं ले सकते।

