उत्तर प्रदेश

Sultanpur: पुलिस गिरफ्त में चार गौ-तस्कर, मौके से गोवंश के अवशेष भी बरामद

Sultanpur: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब गोकशी की बात कहकर लोग प्रदर्शन करने लगे. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने ना सिर्फ गोवंश बरामद किया, बल्कि गोकशी में लिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की. पूछताछ के बाद पुलिस ने इनके दो और साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

वहीं पुलिस को मौके से गोवंश के अवशेष भी बरामद किए हैं. फिलहाल सुल्तानपुर जिले की जयसिंहपुर थाने की पुलिस ने गोमांस को बरामद करते हुए 4 लोगों गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

जयसिंहपुर कोतवाली के सेमरी बाजार के करीब गांव गौकसी की सूचना बाद आनन फानन पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पर पुलिस को करीब 3 क्विंटल से अधिक गोमांस मिला और कुछ अवशेष भी मिले. वहीं पुलिस ने मौके से दो गोमांस तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद उनके और दो साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस की माने तो अभी तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार अभियुक्तों न्याय संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

वहीं मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर जिले के बजरंग दल जिला सहसंयोजक प्रांजल सिंह व बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौमाता की निर्मम हत्या करने वालों को कठोर सजा दी जाए. अगर पुलिस मामले में लीपापोती करती है तो बजरंग दल प्रदर्शन करने को मजबूर होगा

सुल्तानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर जयसिंहपुर कोतवाली और सेमरी चौकी की पुलिस फोर्स पहुंची थी. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − one =