Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गायिका के भाई की चाकू से गोदकर हत्या

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी में गायिका फरमानी नाज के चचेरे भाई (१७) खुर्शीद पुत्र वली मोहम्मद की शनिवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्यारों का पता नहीं चल सका। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।

गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी खुर्शीद शनिवार की शाम नमाज पढ़ने के बाद मोहम्मदपुर- सलावा मार्ग पर टहलने के लिए निकला था। गांव से करीब १५०० मीटर की दूर आसपास के लोगों ने उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तो खुर्शीद लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा था। उसके शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे।
खुर्शीद के परिजन भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसएसआई बालिस्टर त्यागी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को खतौली सरकारी अस्पताल भेजा। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारों का पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अभी तक घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।ग्रामीणों ने बताया कि खुर्शीद पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता वली मोहम्मद भी मजदूरी करते है। वह भी मेहनत मजदूरी कर पिता का हाथ बंटाता था।

जान बचाने के लिए खुर्शीद ने की खूब जद्दोजहद भाई को भी की कॉल 

खुर्शीद ने हमले के वक्त जान बचाने के लिए खूब जद्दोजहद की थी। जान बचाकर भागते वक्त उसने अपने भाई को मोबाइल से कॉल भी की, लेकिन बात नहीं हो पाई। उसका भाई जब मौके पर पहुंचा तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और खुर्शीद लहूलुहान हालत में पड़ा था।
ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों ने उसे घेर कर चाकू हमला किया तो वह बचाने के लिए चीखता चिल्लाता हुआ भागा था। इसी दौरान उसने अपने बड़े भाई शाहरुख को मोबाइल से कॉल भी की। मगर, बात नहीं हो पाई। इसके बाद शाहरूख परिजनों और गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचा तो हमलावर भागे थे।ग्रामीण उसे अस्पताल में ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई थी। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21423 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + fourteen =