entertainmentउत्तर प्रदेश

Moradabad: BJP जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह सैनी के खिलाफ छेड़खानी, मारने की धमकी देने में केस दर्ज

Moradabad सिविल लाइंस थाने में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी के खिलाफ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि जिला अस्पताल में दवा लेने गई महिला के साथ छेड़खानी की और उसके पति के साथ मारपीट कर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की।

कटघर क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 18 अगस्त की शाम चार करीब बजे जिला अस्पताल में अपनी पत्नी को दवा दिलाने गया था। पति-पत्नी दवा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवापुर गांव निवासी एवं भाजपा जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश उर्फ जगत सिंह सैनी ने अपने साथियों के साथ आ गए।

उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र में आंबेडकर पार्क के सामने पति-पत्नी को घेर लिया। आरोप है कि जगत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और धमकी दी कि तुमने हमारी गैंग के सरगना पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कैसे कराया है।

अगर जिंदगी चाहते हो तो केस में समझौता कर लो। इस दौरान महिला के साथ छेड़खानी की गई। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और पिस्टल से उस पर फायर की। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + thirteen =