Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भाकियू का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा,सैकड़ों किसान उपस्थित

मुजफ्फरनगर। विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन का ऊर्जा निगम के दफ्तर पर धरना तीसरे दिन भी शुक्रवार को भी जारी रहा। किसानों ने कार्यालय में झोपड़ी बनानी शुरू की है। इसके साथ ही राकेश टिकैत ने किसानों के साथ मिलकर खाना बनाया और पूरिया भी तलीं। उन्होंने कहा कि यह मान सम्मान की लड़ाई है, समझौता नहीं किया जायेगा। कार्यवाही होने तक हम डटे रहेंगे।

समस्याओं का निस्तारण न होने पर शाम तक कार्यालय परिसर में झोपड़ी बनाई जाएगी। भाकियू प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि किसानों का बीते वर्ष का अभी तक गन्ना भुगतान नहीं हुआ है

जबकि बिजली बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।किसानों पर बिजली चोरी के झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। विभाग में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। आरोप लगाया कि ट्यूबवेल के कनेक्शन बगैर सुविधा शुल्क के नहीं दिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं होगी कार्यालय में दिन-रात धरना जारी रहेगा। शाम तक झोपड़ी भी बना दी जाएगी, ताकि रात्रि में सर्दी से बचाव हो सके।

खाने के लिए भट्टी चल रही है।बता दें कि किसानों के इस आंदोलन में समझौता वार्ता के लिए गुरूवार दोपहर धरने पर अपर जिलाधिकारी अमित सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार के साथ बिजली विभाग के तीनों अधीक्षण अभियंता व जिला गन्ना अधिकारी पहुचे थे

लेकिन यह वार्ता विफल हो गयी थी। आज शुक्रवार को चौ. राकेश टिकैत ने धरने पर किसानों का उत्साह बढ़ाने का काम किया।

इस दौरान भाकियू मंडल महासचिव , जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, अन्तवीर दतियाना, योगेश शर्मा, मांगेराम त्यागी, शाहिद आलम, अमरजीत, विकास सैनी, अशोक घटायन , मास्टर महकार सिंह, नवीन एडवोकेट, मोनू ठाकुर, सतीश भारद्वाज सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 2 =