चरथावल: दुकान का शटर फाडकर व्यापारी नेता की दुकान मे चोरी
चरथावल। चोरो ने व्यापारी नेता की दुकान मे चोरी कर ली। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की।
सूत्रो के अनुसार चरथावल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष और किराना व्यापारी अनुज गर्ग के चरथावल मुजफ्फरनगर मेन रोड स्थित प्रतिष्ठान से लागोके माल सहित खाता व बही भी उडा ले गए।
बताया जाता है कि बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरो ने दुकान का शटर फाडकर दुकान मे चोरी कर ली। बताया जाता है कि उक्त चोर बहीखातो का थैला कुछ नकदी के अलावा ड्राई फ्रूटस आदि चोरी कर ले गए।
आज सुबह दुकान मे चोरी की सूचना मिलते ही दुकान स्वामी अनुज गर्ग व उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू की।
व्यापारी नेता अनुज गर्ग की दुकान मे चोरी की सूचना मिलने पर व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य सचिन त्यागी भी चरथावल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। अनुज गर्ग चरथावल व्यापार मंडल के अध्यक्ष हैं।
इसकी जानकारी मिलने पर सैंकड़ों व्यापारी उनकी दुकान पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गयी। पुलिस ने घटना का मुआयना किया। इसके बाद अनुज गर्ग के साथ कस्बे के सभी प्रमुख व्यापारी थाना चरथावल पहुंचे
उनके द्वारा थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह से मिलकर चोरी की वारदात को लेकर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि रात्रि गश्त को लेकर पुलिस सतर्क नहीं है। रात्रि में गश्त मुस्तैदी से कराये जाने की मांग व्यापारियों ने करते हुए चोरी की वारदात को जल्द खोलने और आरोपी चोरों को गिरफ्तार करने की भी मांग की।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने व्यापारियों को घटना का जल्द ही अनावरण करने का भरोसा दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, सुधीर कुमार सिंघल, दीपक त्यागी, मेहरबान त्यागी, राधा खटीक, भाजपा नेता मोहित गर्ग आदि व्यापारी मौजूद थे।
