अंडर १६ क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल एक नवंबर को होगा
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की अंडर १६ क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया के लिए मुजफ्फर नगर ओर शामली जनपद के खिलाड़ियों का ट्रायल १ नवंबर रविवार को अलमासपुर स्थित मैग क्रिकेट ग्राउंड पर होगा।
मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मंनोज पुंडीर ने बताया कि शामली के ४८ और मुजफ्फर नगर के १२० पूर्व पंजीकृत खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेंगे।
मुजफ्फर नगर के खिलाड़ी सुबह ९ बजे ओर शामली के खिलाड़ियों को दोपहर साढ़े बारह बजे रिपोर्ट करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बी सी सी आई के नये नियमो से अब अंडर १६ में वही खिलाड़ी ट्रायल दे पाएंगे जो जन्म के हिसाब से १ सितबर २०२० को १४ वर्ष के हो चुके है।
१४ वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी अब अंडर १६ में ट्रायल देने के पात्र नही है।ऐसे सभी खिलाड़ी अब स्वतः ही अंडर १४ की पंजिकृत सूची में ट्रांसफर हो जायेगे।
ट्रायल पर आने वाले सभी खिलाड़ी अपना पंजीकरण प्रमाण पत्र साथ लेकर आये।

