Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: शातिरों को 7 लाख की शराब सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से तस्करी कर लाई गयी करीब ०७ लाख रुपये कीमत की ९० पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मय मिनी ट्रक बरामद, ०२ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्त किए गए गिरफ्तार।
जनपद में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में १४ सितम्बर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से तस्करी कर लाई गयी ९० पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा तस्करी हेतु प्रयोग में लाए गए मिनी ट्रक को बरामद करते हुए ०२ शातिर अवैध शराब तस्कर अभियुक्तगण को काली नदी पुल, बाईपास रोड से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगणअजीत पुत्र दयानन्द निवासी करीरा थाना कनीना जिला महेन्द्रगढ (हरियाणा),  मंजीत पुत्र भान नि० खिडवाली थाना सदर जिला रोहतक ( हरियाणा )। पुलिस द्वारा प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम दोनों तथा एक अन्य साथी हरजीत पुत्र रामकुमार निवासी खिड़वाली थाना सदर जिला रोहतक ( हरियाणा ) अवैध शराब बेचने का काम करते थे
बरामद शराब को हरजीत उपरोक्त ने हमें बिहार ले जाने के लिये दिया था। हम लोग ऑक्सीजन गैस के फर्जी कागज बनाकर ऑक्सीजन गैस के बॉक्स मे अवैध शराब छुपाकर ट्रक का नम्बर प्लेट बदलकर बिहार ले जा रहे थे। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में अभियुक्त हरजीत उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
जिसके कब्जे से ४२ पेटी (१००८ हाफ) अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का,  ४८ पेटी (५७६ बोतल) अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का, (बरामद शराब की कीमत लगभग ०७ लाख रुपये), ०१ मिनी ट्रक  बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, है०का० अशोक खारी, अनिल चौधरी, शिवओम भाटी, का० सचिन, जितेन्द्र थाना कोतवाली नगर शामिल रहे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =