Muzaffarnagar News: मुठभेड में शातिर बदमाश नावेद को दबोचा, तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस बरामद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने पर आरोपी घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश से बाइक व तमंचा बरामद किया।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित शातिर अभियुक्त की बाद पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में मय नाजायज असलाह व संदिग्ध मो०सा० सहित गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना को०नगर मु०नगर पर वांछित एंव शातिर किस्म के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना को०नगर,मु०नगर पुलिस टीम के द्वारा चरथावल से न्याजुपुरा बाईपास रोड पर चौकिंग के दौरान सुपर स्पलेन्डर मो०सा० पर सवार व्यकि की संदिग्ध प्रतीत होने पर चौकिंग के लिये रोकने पर
मो०सा० सवार व्यक्ति द्वारा नहीं रुकना व जान से मारने नियत से पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए चरथावल मोड से न्याजुपुरा जाने वाले रास्ते की तरफ भागना व पुलिस पार्टी के द्वारा पीछे करने व आत्मरक्षार्थ की गयी जबाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लग जाने से एक बदमाश- नावेद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा ,मु०नगर का घायल हो गया ।
घायल अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर मय एक जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस ३१५ बोर व एक अदद मो०सा० सुपर स्पलेन्डर बरामद हुई । अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर अभि० को जेल भेजा जायेगा
गिरफ्तार अभियुक्त.नावेद पुत्र सरफराज निवासी ग्राम रूडकली थाना भोपा के कब्जे से एक अदद तमंचा ३१५ बोर मय ०१ जिन्दा कारतूस व एक खोका कारतूस ३१५ बोर, एक अदद मो०सा० सुपर स्पलेन्डर बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० संजय तोमर, है०का० शिवओम भाटी, अनिल कुमार, कां. मौ. अशफाक, जितेंद्रसिंह, सचिन कुमार, गवेन्द्र कुमार थाना कोतवाली शामिल रहे।

