Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सामुदायिक बैठक ग्राम नंगला बुजुर्ग में हुई आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ग्राम नंगला बुजुर्ग में यूपीकेफ के तत्वावधान में टीकाकरण से मना करने वाले परिवार को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए एक एक सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया ।

ग्राम नंगला बुजुर्ग में यूनीकेफ के तत्वावधान में टीकाकरण से मना करने वाले परिवार को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने के लिए एक एक सामुदायिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे यूनीसेफ के ब्लॉक समन्वयक रूबीना, ग्राम प्रधान , ग्राम सचिव, इमाम साहब, निजी चिकित्सक प्रभावशाली व्यक्ती , समाज सेवी , आशा,अतिरिक्त क्षेत्र के प्रभावशाली व्यक्ति, और धार्मिक नेता आदि लोग उपस्थित रहे।

यूनीसेफ की जिला समन्वयक ने टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि स्वस्थ बचपन ही अच्छे भविष्य की बुनियाद है ये टीके १२ जानलेवा बीमारियो से बचने के के लिए आवश्यक है। उन्होंने पोलियो का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत पोलियो मुक्त हो चुका है और आज भारत मे कोई भी पोलियो का नया रोगी नहीं मिलता है और यह कार्य समाज के सहयोग के कारण सफल हो सका है

साथ ही उन्होंने टीकाकरण से संबंधित किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की। उन्होंने बैठक मे उपस्थित सभी व्यक्तियों से टीकाकरण मे सहयोग देने की अपील की और कहा कि यह भी एक तरह की समाज सेवा ही है। बैठक मे उपस्थिति कुछ निजी चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा किए साथ ही टीकाकरण से संबंधित और जानकारी ली बैठक मे सभी उपस्थित व्यक्तियों ने टीकाकरण मे सहयोग करने का आश्वासन दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + 20 =