Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला प्रशासन के द्वारा दिल्ली देहरादून हाईवे पर छपार में सरकारी भूमि उपलब्ध होने पर वहां नई कलेक्ट्रेट और जीएसटी कार्यालय का निर्माण कराये जाने के प्रस्ताव को लेकर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया है। ऐसे में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर के कार्यालय पर जाकर उनको ज्ञापन सौंपा।

एडीएम प्रशासन को सौंपे गये पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जीएसटी विभाग का आफिस व कलेक्ट्रेट आफिस मुजफ्फरनगर से १२ से १५ किलोमीटर दूर छपार स्थित ग्राम विभाग की जमीन पर बनाने का प्रस्ताव प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा गया है। इसमें संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व व्यापारियों द्वारा अवगत कराना है कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी जो हजारों की संख्या में हैं, उसको विभाग में अपने कार्य के लिए एक दिन में कई कई बार जाना पड़ता है।

ऐसे में अपने काम के लिए शहर से बाहर स्थित हाईवे पर १५ किलोमीटर कैसे जाया जाएगा और १५ किलोमीटर आने जाने में व्यापारी का पूरा दिन का समय बर्बाद होगा। ऐसे ही कलेक्ट्रेट आफिस भी छपार में बनाने के संबंध में जिससे आम आदमी को जिलाधिकारी से मिलने के लिए शहर से बाहर १५ किलोमीटर जाना पड़ेगा, उससे भी आम जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

व्यापारियों ने मांग करत हुए कहा कि जीएसटी आफिस व डीएम आफिस शहर के अंदर या आस पास ही बनाया जाए। इलेक्ट्रानिक बस का अड्डा जो छपार में प्रस्तावित है, वह बहुत अच्छी बात है।। जीएसटी विभाग का आफिस कई वर्षों से आवास विकास में बनाने के लिए प्रस्तावित भी था।

इस दौरान संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष संजय मिश्रा, सयोजक राकेश त्यागी, बलविंदर सिंह, पवन वर्मा, हरिओम शर्मा, राजेंद्र अरोरा, पकंज जैन, विक्की चावला, तरुण मितल, सतपाल सिंह मान, सुनील ग्रोवर, शलभ गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, सचिन शर्मा, रवि शर्मा, रोहित, सुखबीर सिंह, रमन शर्मा, हरिओम शर्मा, विक्की अरोरा, राजेंद्र अरोरा सहित अनेकों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20973 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =