वैश्विक

zimbabwe: जिम्बाब्वे में प्लेन क्रैश, खनन कंपनी ‘रियोजिम’ के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत

zimbabwe में एक निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण हीरे की एक खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में सवार एक भारतीय खनन कारोबारी और उनके बेटे सहित छह लोगों की मौत हो गई.

समाचार वेबसाइट ‘आईहरारे’ ने अपनी खबर में बताया कि मशावा के जवामहांडे इलाके में हुए विमान हादसे में खनन कंपनी ‘रियोजिम’ के मालिक हरपाल रंधावा, उनके बेटे और चार अन्य लोगों की मौत हो गई. ‘रियोजिम’ सोने और कोयले का उत्पादन करने के साथ-साथ निकल और तांबे को परिष्कृत करने वाली एक प्रमुख खनन कंपनी है.

खबर के मुताबिक, ‘रियोजिम’ के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान शुक्रवार को हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था, तभी यह दुखद हादसा हुआ. सिंगल इंजन वाला विमान मुरोवा डायमंड खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसकी सह-मालिक ‘रियोजिम’ है.

खबर के अनुसार, जवामहांडे में पीटर फार्म में गिरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते उसमें संभवतः हवा में विस्फोट हो गया. इसमें बताया गया है कि हादसे में विमान में सवार सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई.

‘द हेराल्ड’ अखबार ने पुलिस के हवाले से प्रकाशित खबर में बताया कि हादसे में मारे गए चार लोग विदेशी, जबकि दो अन्य जिम्बाब्वे के नागरिक थे. पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन रंधावा के दोस्त और पेशे से पत्रकार एवं फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो ने हादसे में उनकी मौत की पुष्टि की है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × two =