Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

किसान संगठनो और जिला प्रशासन के बीच बैठक, बकाया गन्ना भुगतान जल्द मिलेगाः डीएम

मुजफ्फरनगर। किसान संगठनो के पदाधिकारियो और जिला प्रशासन के बीच किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ को लेकर जिला पंचायत सभागार मे बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान भाकियू पदाधिकारियो ने अविलम्ब बकाया गन्ना भुगतान तथा किसानो की समस्याओ के यथाशीघ्र निस्तारण की मांग की।

उल्लेखनीय है कि किसानो के बकाया गन्ना भुगतान एवं किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन का पिछले कई दिनो तक भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अध्यक्षता मे नुमाईश मैदान स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना चला तथा भाकियू ने बीते दिन नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान मे किसान महापंचायत का आयोजन कर किसानो की आवाज को बुलन्द करने का काम किया।

किसान महापंचायत मे किसानो की समस्याओ से सरकार व प्रशासन को अवगत कराया गया। उक्त महापंचायत मे आसपास के जनपदो सहित विभिन्न राज्यो के कार्यकर्ताओ ने हिस्सा लिया था।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कचहरी स्थित जिला पंचायत सभागार मे किसान संगठनो के पदाधिकारियो और जिला प्रशासन के बीच किसानो की समस्याओ के विषय मे विस्तृत चर्चा हुई।

भाकियू नेता राजू अहलावत एवं भाकियू के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक आदि ने किसानो के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द से जल्द कराने की बात कही। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे नेशनल हाईवे अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारी सुधाकर मिश्रा

एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार,एसपी देहात नेपाल सिह,भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत,भाकियू प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, भाकियू अम्बावता के जिलाध्यक्ष शाह आलम, भाकियू नगर अध्यक्ष शाहीद आलम,राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 4 =