समाचार (Muzaffarnagar News)
धूमधाम के साथ निकाली बाबा खाटूश्याम की शोभायात्रा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति मुजफ्फरनगर द्वारा 29 वॉ श्री श्याम वन्दना महोत्सव व शोभायात्रा का भव्य रूप से आयोजन किया गया। शोभायात्रा माता वाले मंदिर से अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना के बाद शुरू की गयी। जो नगर परिक्रमा के उपरान्त वापस रामलीला भवन पर सम्पन्न हुई। 29 वॉ श्याम वन्दना महोत्सव के अवसर पर 5 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से श्याम बाबा की विशाल शोभा यात्रा माता वाला मन्दिर-छारिया मन्दिर से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा नई मन्डी के विभिन्न मार्गो से होते हुए शहर मे पहुंची तथा वहां सम्पूर्ण शहर का भ्रमण कर वापिस नई मन्डी रामलीला भवन पर समापन किया गया।
यात्रा का मुख्य आकर्षण हैलीकॉप्टर से श्याम बाबा की यात्रा पर पुष्प वर्षा रही। हैलीकॉप्टर मे सवार केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हैलीकॉप्टर से यात्रा कर पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा मे आतिशबाजी, घोडे, 4 बैण्ड, ढोल पार्टी, 10 झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। श्याम बाबा स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर सभी श्याम प्रेमियों को दर्शन देते हुए चले। शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर प्रसादरूपी भंडारे का आयोजन किया। शोभायात्रा में भारी पुलिस बल व्यवस्था बनाने के लिए मौजूद रहा। इस दौरान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल के अलावा, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल, अचिन सागर गर्ग, विकास गोयल, अचिन जिन्दल, राजीव गर्ग, संजीव गर्ग, राजीव बंसल, रींकू गर्ग, अनुज गर्ग, राजकुमार जिन्दल, नरेन्द्र गर्ग, श्रेय मित्तल, राघव मित्तल, मुकेश गोयल, शुभम गुप्ता, अनिल गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, अभिषेक तायल, प्रिंस चावला, विक्की, अर्पित एवं श्याम परिवार के अनेकों सदस्यों का सहयोग रहा।
हैलीकाप्टर से मंत्रियों ने की पुष्पवर्षा
मुजफ्फरनगर। श्री खाटूश्याम की शोभायात्रा के लिए आयोजकों द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी थी। दिल्ली से आया हैलीकाप्टर पुलिस लाइन के लिए उतरा। हैलीकाप्टर में केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने हैलीकाप्टर पर सवार होकर पुष्प वर्षा की। हैलीकाप्टर दो बार पुलिस लाइन में उतरा बारी बारी से अतिथियों को लेकर पुष्पवर्षा के लिए उडा।
मुठभेड में शातिर को दबोचा
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना खतौली पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान पंखी गैंग का ०१ वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर व अवैध शस्त्र बरामद किया। जनपद में शातिर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की गंगनहर पटरी पर बदमाशों के साथ हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में पंखी गैंग का ०१ वांछित अभियुक्त को घायलध्गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर व अवैध तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस .३१५ बोर बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त फैय्याज पुत्र फिरोज निवासी समदा इलाका नजरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी बरेली जनपद बरेली। जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाईकिल स्पलेण्डर बिना नम्बर, ०१ अवैध तमंचा मय ०१ जिन्दा व ०१ खोखा कारतूस .३१५ बोर बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० प्रवेश शर्मा, मशकूर अली, कां. राहुल नागर, रवि राणा, प्रवीण नागर, प्रणव अत्री, अमित यादव थाना खतौली मौजूद रहे। थाना खतौली, मुजफ्फरनगर।
जैन मुनि पुष्पदंत महाराज का सभासद सीमा जैन के घर हुआ आगमन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वर्षायोग के लिए जैन औषधालय प्रेमपुरी में उपस्थित रहकर कल्याण की ओर लोगों को आमंत्रित करने वाले गणाचार्य श्री १०८ पुष्पदंत जी महाराज गुरूवार को प्रेमपुरी से विहार कर भक्तों के साथ नई मण्डी पटेलनगर पहुंचे। यहां सभासद सीमा जैन के आवास पर उनके परिजनों और अन्य भक्तों ने जैन मुनि का चरण वंदना करते हुए मंगल आशीर्वाद लिया। आवास में जैन मुनि का मंगल प्रवेश होने पर सभासद सीमा जैन और उनका परिवार धर्मरूपी गंगा में गोते लगाते हुए नजर आये।
प्रेमपुरी स्थित जैन औषधालय से जैन मुनि गणाचार्य श्री १०८ पुष्पदंत जी महाराज ससंघ विहार कर गुरूवार को नई मण्डी पहुंचे। इस दौरान जैन मुनि के दर्शन और चरण वंदना करने के लिए भक्तों का हुजूम ही सड़कों उमड़ पड़ा था। पुष्प वर्षा के साथ गुरू महिमा का गुणगान करते हुए लोग उनके साथ झूमत नाचते चल रहे थे। आकाश में भी गुरूदेव का जयकारा खूब गूंज रहा था। इस विहार के दौरान सर्वप्रथम जैन मुनि श्री पुष्पदंत जी महाराज नगरपालिका के वार्ड संख्या ३३ से सभासद सीमा जैन पत्नी विकल्प जैन पूर्व सभासद के पटेलनगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां पर विकल्प जैन और उनकी पत्नी सीमा जैन ने चरण वंदना और पुष्प वर्षा कर जैन मुनि का ससंघ स्वागत किया और परिजनों के साथ जैन मुनि का आशीर्वाद लिया। जैन मुनि के आवास पर मंगल प्रवेश करने के कारण सभासद सीमा जैन और विकल्प जैन के साथ ही उनका पूरा परिवार हर्षित नजर आया और इसके लिए प्रभु का आभार जताया। यहां पर मुख्य रूप से सीमा जैन, विकल्प जैन, सुबोध जैन, सुनीता जैन, अनन्या जैन, शार्दुल जैन, राइमा जैन, शीतल जैन सीए, विभोर जैन, सीमा गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, राकेश बंसल, सुनील जैन, नितिन जैन, विनोद जैन, जितेन्द्र जैन टोनी, अनिल ऐरन, नितिन जैन, प्रीतम सिंह सहित सैंकड़ों श्र(ालुजन मौजूद रहे। इसके पश्चात जैन मुनि श्री १०८ पुष्पदंत महाराज विहार कर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मुनीम कालौनी में पहुंचे और यहां भक्तों व मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुभाष जैन, मंत्री जितेन्द्र जैन टोनी, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन आदि ने जैन मुनि का स्वगात किया तथा आशीर्वाद लिया। यहां प्रवचन के उपरांत गणाचार्य श्री पुष्पदंत जी महाराज नई मण्डी चौडी गली स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में पहुंचे और यहां सैंकड़ों भक्तों के साथ वार्षिक रथयात्रा महोत्सव कार्यक्रम में ससंघ अपना मंगल सानिध्य प्रदान किया।
टीबी मुक्त भारत अभियान की और एक कदम ओर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डा० एम०एस० फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि संयुक्त सचिव, सैन्ट्रल टीबी डिवीजन, नई दिल्ली, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेष षासन के षासनादेष एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिर्वसल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्श २०२५ तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, जो महामहिम राश्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी द्वारा ९ सितम्बर, २०२२ को उद्घाटन किया गया था।
डा० एम०एस० फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ लोकेश चंद गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारा कार्यक्रम का षुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करते हुये किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाये जाने हेतु आज जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाये गये हैं जिसमें पंचायत राज विभाग से प्रत्येक ब्लॉक से ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है, जिनके द्वारा जनपद के समस्त ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान, समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त सी०एच०ओ० को प्रषिक्षित किया जायेगा।
डा० लोकेष चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस सन्दर्भ में टीबी मुक्त पंचायत हेतु ६ मानक दिये गये हैं हैं- १- प्रीजम्पटिव टीबी जांच दर कम से ३० या उससे अधिक प्रति हजार जनसंख्या की जानी है। २- टीबी नोटिफिकेषन प्रति हजार प्रति वर्श कम से कम १ या उससे अधिक ना हो। ३- यूडीएसटी नोटिफिकेषन के सापेक्ष ६० प्रतिषत से अधिक हो। ४- सक्सेस रेट ८५ प्रतिषत से अधिक हो। ५- निक्षय पोशण योजना के अन्तर्गत षतच्प्रतिषत न्यूनतम पहली किष्त टीबी रोगी को दी जा चुकी हो। ६- पोशण पोटली षत-प्रतिषत टीबी रोगी को प्राप्त करा दी गई हो। उन्होनें सभी से अपील की कि उपरोक्त मानकों पूर्ण करते हुये अपने ब्लॉक के अन्तर्गत समस्त पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत हेतु अपना पूर्ण सहयोग दें।
प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वैश्य सभा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा नगरपालिका परिषद प्रागंण में महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए एक ज्ञापन जिलाधिकारी के दिया गया। वैश्य महासभा के अध्यक्ष कृष्णगोपाल मित्तल, महामंत्री अजय कुमार सिंघल आदि ने जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए नगरपालिका की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित हो चुका है तथा पालिका प्रागंण में प्रतिमा स्थापित कराने के लिए स्थल का चयन भी हो चुका है और निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त स्थान पर महाराजा अग्रसैन की प्रतिमा स्थापित करायी जाये। इस दौरान वैश्य सभा के अनेक गणमान्य मौजूद रहे।
हत्या का 24 घंटे में किया खुलासा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस द्वारा पेट्रोल पम्प कर्ता बादल की हत्या के अभियोग का २४ घण्टे के अन्दर अनावरण करते हुए ०४ अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड तथा ०२ मोटर साईकिल बरामद कर ली है। बादल का कत्ल भाई की हत्या में शामिल होने के शक में किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी बुढाना हिमांशु गौरव द्वारा गुरूवार को थाना बुढ़ाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बादल हत्याकांड का पर्दाफाश किया। उन्होंने पुलिस के गुडवर्क की जानकारी देते हुए बताया कि गत बुधवार को बादल की हत्या में शामिल रहे ०४ हत्यारे अभियुक्तों को बायवाला चौराहा से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे व निशादेही से मृतक का मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड व ०२ मोटर साईकिल बरामद किया गया। एसपी देहात ने बताया कि ०४ अक्टूबर को थाना बुढाना पुलिस को ग्राम कुरथल के जंगल में सुबह एक अज्ञात शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शव की पहचान करायी गयी तो शव की पहचान बादल पुत्र गुलाब उम्र १८ वर्ष निवासी मौ० खाकरोबान कस्बा व थाना बुढाना के रूप में हुई थी। बादल क्षेत्र में ही एक पेट्रोल पम्प पर नौकरी करता था। घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।
उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सुमित पुत्र सुनील निवासी मौ० पीठ बाजार कस्बा व थाना बुढाना, अजय पुत्र प्रीतम निवासी मौ० खाकरोबान कस्बा व थाना बुढाना, अंकुर पुत्र चरणदास निवासी मौ० तहसील के पीछे कस्बा व थाना बुढाना और रितिक पुत्र राजेन्द्र निवासी मौ० खाकरोबान कस्बा व थाना बुढाना शामिल हैं। एसपी देहात अतुल के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ के दौरान हत्यारोपी सुमित ने बताया कि मैंने बादल को उसके घर से ले जाकर शराब पिलाकर नशे मे किया था, जिसके लिए मुझे १५०० रुपये दिये गये थे तथा बाद में ५० हजार रुपये देने का वादा अजय व अंकुर द्वारा किया गया था। जब बादल नशे में हो गया तो उसे अंकुर व रितिक अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कुरथल कट पर ले गये तथा कुछ समय बाद दिल्ली से अजय भी आ गया। इसके पश्चात अजय, अंकुर व रितिक द्वारा बादल की हत्या कर दी गयी और अंत में अजय द्वारा सर्जिकल ब्लेड से बादल पर कई वार किये गये थे।
अजय ने पूछताछ के दौरान बताया कि पूर्व में मेरे भाई की जहर के कारण मृत्यु हो गयी थी, जिसका शक मुझे बादल पर था। इस कारण मैंने अंकुर, रितिक और सुमित के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी तथा योजना के अनुसार बादल की हत्या की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, एसएसआई रामवीर सिंह, उप निरीक्षक तेजवीर सिंह, हैड कांस्टेबल निर्वेश कुमार, सुनील कुमार, नीरज त्यागी, कांस्टेबल पवन कुमार, अनीश कुमार और राजीव अत्री शामिल रहे। पुलिस टीम की एसपी देहात और सीओ ने प्रशंसा की।
सैनिक सम्मेलन का पुलिस लाइन में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा पुलिस लाइन स्थित मंदिर परिसर में सैनिक सम्मेलन का आयोजन कर पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओ को सुना गया । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह,समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मुहम्मद नदीम एवं जनपद की समस्त शाखाओं/थानों से आये अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे । सर्वप्रथम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत सैनिक सम्मेलन में पुलिसकर्मियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रतिसार निरीक्षक से जानकारी ली गई। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सैनिक सम्मेलन में मौजूद पुलिस कर्मियो से सीधा संवाद स्थापित कर एक-एक करके प्रत्येक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहने हेतु प्रतिदिन योगा/मेडिटेशन करने हेतु बताया गया। महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को पुलिस की कार्य प्रणाली, रहन-सहन, जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार, कानून एवं शान्ति बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों को साझा किया गया तथा सोशल मीडिया का सावधानी पूर्वक इस्तेमाल करने हेतु हिदायत देते हुए बताया कि पुलिस बल एक अनुशासित बल है अतः कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो। अंत में महोदय द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया ।
दुकान में आग से नुकसान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खतौली के मोहल्ला सराफान में किराना की दुकान में आग लग गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। दुकान में राख हुए सामान को देखकर दुकानदार की तबीयत बिगड़ गई। दुकान के भीतर सामान के साथ बहीखाते भी जलकर नष्ट हो गए। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। पुलिस ने भी छानबीन की है।
मोहल्ला शराफत निवासी मुजम्मिल आठ वर्ष से घर के निकट ही किराना की दुकान कर रखा है। बुधवार देर रात दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने शोर मचाया। इसकी जानकारी तुरंत दुकान मालिक को दी गई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। तत्काल अग्निशमन दल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार की गई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
दुकानदार मुजम्मिल ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दुकान के भीतर रखा सभी फर्नीचर, खाद्यान सामग्री समेत बहीखाते जलकर नष्ट हो गए। लगभग तीन लाख रुपये के अधिक का नुकसान हुआ है। दुकान के भीतर सामान नष्ट हुआ देखकर मुजम्मिल की तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर गया। जिसे लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उपचार दिलाया। पालिका के सफाई कर्मचारी नेता सुधीर वाल्मीकि ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली है।
चीनी मिल की पेराई की तैयारियों का लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मोरना चीनी मिल के आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने चीनी मिल में पहुंच कर प्रधान प्रबंधक, इंजीनियर्स एवं चीफ केमिस्ट सहित अनेक मिलकर्मियों के साथ वार्ता की और मिल के अंदर की स्थिति का अवलोकन किया। डा. निर्वाल ने मशीनों का निरीक्षण किया और कार्य कर रहे मजदूरों से भी संवाद किया। उन्होंने चीनी मिल प्रशासन से कहा कि पेराई सत्र में किसानों से जुड़ी मूल सुविधाओं में किसी तरह की कोताही स्वीकार नही है, जहाँ तक संभव हो मिल का पेराई सत्र समय से प्रारम्भ किया जाये और सारी तैयारियाँ व्यवस्थित हो। इस अवसर पर भा.ज.पा.सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान मोर्चा के ब्रजवीर सिंह, मण्डल के अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, सहकारिता प्रकोष्ठ के रविन्द्र सिंह, राजीव चौयरमैन, मण्डल महामंत्री अरुण कुमार, संजय कोरी, मनोज कुमार, कंवरपाल नेता, विजय राठी, विक्रम सभासद, नीटू सहरावत, महिपाल राठी आदि साथ रहे।
विभिन्न मामलों में कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अलग अलग स्थानों से विभिन्न मामलों में कई के गिरफ्तार किया। थाना शाहपुर पर नियुक्त व0उ0नि0 नन्द किशोर द्वारा पोक्सो अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त मिन्टू पुत्र प्रकाशा निवासी ग्राम कुटबा थाना शाहपुर हाल पता ग्राम मौहम्मदपुर रायसिंह थाना भौराकलां को गिरफ्तार किया। वहीं थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 ललित कुमार शर्मा मय हमराहीगण अभियुक्त कुल्ली उर्फ उपेन्द्र पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम कुटबी थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को चैकिंग के दौरान दुल्हेरा पुल से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना रतपुरी पर नियुक्त उ0नि0 विनोद कुमार द्वारा वारण्टी अभियुक्त रामौतार पुत्र जसवीर निवासी मुजाहिदपुर थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर को मसकन से गिरफ्तार किया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 विनोद कुमार द्वारा गौवध अधिनियम में वारण्टी अभियुक्त अनीस पुत्र कम्मू निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 जय सिंह नागर द्वारा वारण्टी अभियुक्तगण सलीम पुत्र वकील अहमद बिलाल पुत्र अफसर व शकील पुत्र कुतबी निवासीगण ग्राम रियावली थाना रतनपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह भाटी द्वारा वांछित अभियुक्तगण बादल कुमार पुत्र स्व0 शीतल प्रसाद व करन कुमार पुत्र बादल कुमार निवासीगण बुढाना रोड नया गांव खांजापुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को चरथावल रोड से गिरफ्तार किया गया।
शोभायात्रा धूमधाम से निकाली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर नई मंडी चौडी गली की वार्षिक रथयात्रा आचार्य 108 पुष्पदंत सागर महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुई। सवेरे पूजा प्रक्षलान कार्यक्रम हुआ तत्पश्चात हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री कपिलेदव अग्रवाल के अलावा भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद पारूल मित्तल व भाजपा नेता अचिन्त मित्तल, सभासद सीमा जैन, पूर्व सभासद विकल्प जैन, वैभव जैन आदि ने आचार्य श्री का आर्शीवाद लिया तत्पश्चात विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में अनेक झाकियां व बैण्ड मौजूद रहे। जैन महिलाएं भगवान महावीर के जयकारे करते हुए तथा कीर्तन करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के मुख्य संयोजक मंदिर समिति के अध्यक्ष अमित जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।
नकदी सहित जुआरी को दबोचा
शाहपुर।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना शाहपुर पर नियुक्त उ0नि0 सत्यवीर सिंह अभियुक्त नदीम पुत्र स्व0 अब्दुल हकीम निवासी मौहल्ला दरबार कस्बा व थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर को सट्टे की खाईबाडी करते हुए अभियुक्त के मसकन से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से सट्टा, गत्ता, पैन व 740 रूप्ये नगद बरामद किए गए।
मादक पदार्थ सहित पकडा
चरथावल।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०२ अवैध मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार। कब्जे से ६०० ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) बरामद किये। जनपद में अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार गौतम एवं थाना प्रभारी चरथावल ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा ०२ शातिर मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्तों को कस्बा चरथावल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से ६०० ग्राम अवैध चरस (अनुमानित कीमत लगभग ०६ लाख रूपये) बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्त इनाम उपरोक्त थाना चरथावल का हिस्ट्रीशीटर (एच०एस० – ८०) अपराधी है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण इनाम पुत्र जामू निवासी मौ० हलवाईयान कस्बा व थाना चरथावल, साजिद पुत्र अब्दुल कद्दूस निवासी मौ० नूरवाफान कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर। शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संजय कुमार आर्य, है०का० मनोज सिरोही, का० अनुपम यादव थाना चरथावल शामिल रहे।
टीबी मुक्त भारत अभियान की और एक कदम ओर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। डा० एम०एस० फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि संयुक्त सचिव, सैन्ट्रल टीबी डिवीजन, नई दिल्ली, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेष षासन के षासनादेष एवं भारत सरकार द्वारा निर्धारित यूनिर्वसल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्श २०२५ तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य दिया गया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान, जो महामहिम राश्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी द्वारा ९ सितम्बर, २०२२ को उद्घाटन किया गया था।
डा० एम०एस० फौजदार मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ लोकेश चंद गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वारा कार्यक्रम का षुभारम्भ दीप प्रज्जवलित करते हुये किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के अन्तर्गत ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत बनाये जाने हेतु आज जनपद स्तर पर मास्टर ट्रेनर बनाये गये हैं जिसमें पंचायत राज विभाग से प्रत्येक ब्लॉक से ग्राम विकास अधिकारी एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है, जिनके द्वारा जनपद के समस्त ब्लॉक के समस्त ग्राम प्रधान, समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं समस्त सी०एच०ओ० को प्रषिक्षित किया जायेगा।
डा० लोकेष चन्द्र गुप्ता, जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि इस सन्दर्भ में टीबी मुक्त पंचायत हेतु ६ मानक दिये गये हैं हैं- १- प्रीजम्पटिव टीबी जांच दर कम से ३० या उससे अधिक प्रति हजार जनसंख्या की जानी है। २- टीबी नोटिफिकेषन प्रति हजार प्रति वर्श कम से कम १ या उससे अधिक ना हो। ३- यूडीएसटी नोटिफिकेषन के सापेक्ष ६० प्रतिषत से अधिक हो। ४- सक्सेस रेट ८५ प्रतिषत से अधिक हो। ५- निक्षय पोशण योजना के अन्तर्गत षतच्प्रतिषत न्यूनतम पहली किष्त टीबी रोगी को दी जा चुकी हो। ६- पोशण पोटली षत-प्रतिषत टीबी रोगी को प्राप्त करा दी गई हो। उन्होनें सभी से अपील की कि उपरोक्त मानकों पूर्ण करते हुये अपने ब्लॉक के अन्तर्गत समस्त पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत हेतु अपना पूर्ण सहयोग दें।
वर्ष 2023-24 के लिए नयी कार्यकारिणी का गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन , ब्रांच मुजफ्फरनगर की पिछले कई वर्षों से परम्परा रही है कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पालन करते हुए अत्यंत ही भाई चारे, प्रेम व सोहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की जाये जिसमें कि अध्यक्ष व सचिव का चुनाव किया जाता है तदपुरांत अध्यक्ष व सचिव ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करते हैं। उसी परम्परा का अनुसरण करते हुए पिछले वर्ष घोषित प्रेसिडेंट एलेक्ट डॉ हेमंत कुमार ने अध्यक्ष पद व और डॉ यश अग्रवाल ने सचिव पद वर्ष २०२३-२०२४ हेतु विधिवत ग्रहण किया व सर्व सम्मति से डॉ सुनील चौधरी को अगले वर्ष के लिए अध्यक्ष (प्रेसिडेंट एलेक्ट २०२४-२०२५ ) घोषित किया गया। वरिष्ठ सर्जन डॉ एस सी गुप्ता चुनाव अधिकारी रहे। डॉ ईश्वर चंद्रा कौषाध्यक्ष व डॉ सुनील सिंघल मीडिया प्रभारी पूर्ववत रहेंगे। बाकी आई एम ए कार्यकारिणी की घोषणा भी कर दी गई है।
इसी क्रम में आगे वर्ष भर की कार्य रूपरेखा व दिशा निर्देशन आदि तय करने के लिए कल बुधवार दिनाँक ४ सितंबर २३ को शाम ८.३० बजे सर्कुलर रोड स्थित आई०एम०ए० भवन में अध्यक्ष डॉ हेमंत कुमार के निर्देशन में नव नियुक्त कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसका संचालन डॉ ईश्वर चंद्रा व सचिव डॉ यश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।इस बैठक में विशेष रूप से डेंगू आदि संचारी रोगों से बचाव व उपचार आदि के बारे में भी विचार विमर्श किया गया और सभी आई एम ए सदस्यों द्वारा आमजन को इनसे बचाव व उपचार में हर संभव पूरा सहयोग देते रहने का निर्णय भी लिया गया द्य
इस बैठक में नवनियुक्त कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण डॉ ललिता माहेश्वरी निवर्तमान अध्यक्ष, डॉ प्रदीप कुमार निवर्तमान सचिव, डॉ सुनील सिंघल मीडिया प्रभारी , डॉ सुनील चौधरी प्रेजिडेंट इलेक्ट २०२४-२५, डॉ अशोक कुमार, डॉ यू सी गौड़, डॉ गजराज वीर सिंह , डॉ डी एस मलिक, डॉ तारा चन्द, डॉ डी पी सिंह, डॉ अनिल सिंह, डॉ डी के शर्मा, डॉ राजेश्वर सिंह , डॉ दीपक गोयल, डॉ आमोद कुमार, डॉ संजीव जैन, डॉ मनीष अग्रवाल , डॉ रोहित गोयल, डॉ पंकज सिंह ,डॉ मनोज काबरा, डॉ कुलदीप सिंह चौहान , डॉ रवि त्यागी , डॉ अभिषेक यादव, डॉ विभोर कुशवाह , डॉ निशा मलिक , डॉ अनीता अग्रवाल, डॉ अनीता शर्मा, डॉ पूजा चौधरी डॉ रेणु अग्रवाल , डॉ शैफाली सिंह , डॉ मंजु गुप्ता आदि उपास्थित थे। दीपक कुमार व अतुल कुमार का विशेष सहयोग रहा। आई०एम०ए० परिवार सभी जनपदवासीओ के उत्तम स्वास्थ की कामना करता है। अपना खघ््याल रखें ।
पालिका चेयरमैन व एडीएम वित्त ने किया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस० डी० इण्टर कॉलेज (निकट रोडवेज बस स्टैंड) मुजफ्फरनगर में तीन दिवसीय ७४वीं तहसील स्तरीय बालक/ बालिका(माध्यमिक)एथलेटिक्स प्रतियोगिता २०२३ का उद्घाटन नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व अपर जिलाधिकारी (वित्त)मुजफ्फरनगर गजेन्द्र कुमार द्वारा सरस्वती पूजन,सरस्वती वंदना,राष्ट्रगान,शपथ ग्रहण तथा गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम प्रारम्भ करने की घोषणा की गई,प्रतियोगिता के प्रारम्भ में इसी विद्यालय के छात्र, छात्राओं ने भंगडा, योगा,लोकनृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
आज की एथलेटिक्स मीट में १००, २००, ४००, ८००मीटर सीनियरध्जूनियर बालकध्बालिका प्रतियोगिता संपन्न हुई।आज के कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहनपाल सिंह,सुनील शर्मा,विजय, डॉ० कंचन प्रभा शुक्ला, डॉ०राजेश कुमारी,मोनिका, कुसुम लता,(सभी प्रधानाचार्य) सहित डॉ०राहुल कुशवाहा, समीर चौधरी, अमित चौधरी, दीपक बालियान, गया प्रसाद, सत्यकाम तोमर, अक्षय कुमार,विपिन त्यागी, श्रीमती कैप्टन बबीता राणा, श्रीमती श्रीमती प्रीति शर्मा,श्रीमती रचना रावत, श्रीमती सुमन(सभी शारीरिक शिक्षक)आदि तथा विद्यालय परिवार से अनिल मित्तल,संजय सिंह, अरविन्द कुमार, डॉ० राजबल सैनी,तेजपाल सिंह उपाध्याय,विनेश त्यागी,राजकुमार कोरी, मुजफ्फर अली, मनीष गर्ग, अमित शर्मा, प्रेरणा शर्मा आदि शिक्षकों ने व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० रश्मि चौधरी व श्रीमती अंजली सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
भाषा विचारों को प्रकट करने का माध्यम
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खंड शिक्षा अधिकारी के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक के नेतृत्व में भाषा एक भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव की थीम साहित्य का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव जी के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में भाषा एक भाव एक के अंतर्गत ७५ दिवसीय कार्यक्रम के तहत भारतीय भाषा उत्सव की थीम साहित्य का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा कही गई कविता और संगीत द्वारा भारतीय भाषा उत्सव की थीम साहित्य के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के आदेश पर श्रीमती मोनिका स० अ० ने बताया भारतीय भाषा और साहित्य एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाषा के बिना साहित्य की कल्पना नहीं की जा सकती और साहित्य के बिना भाषा का विकास असंभव सा प्रतीत होता है। अतः दोनों ही एक दूसरे के अनुपूरक है। भाषा विचारों को प्रकट करने का माध्यम है तो वही साहित्य विचारों, कल्पनाओं और कलाओं को सहेजने और संरक्षित करने का साधन है। अंत में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने कहा कि प्रत्येक दिन की गतिविधि में समस्त स्टाफ से क्रमानुसार एक अध्यापक या अध्यापिका को नियत दिन की गतिविधि पर छात्र-छात्राओं तथा अध्यापक- अध्यापिकाओं को जानकारी देनी है।
संगठन से जुडने की पहल
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। क्षेत्र के राजपुर छाजपुर, महाजन करोदा, नगवा, भसाना, सफीपुर, और लुहूसाना आदि आधा दर्जन से अधिक गावों मे युवाओं को क्रांतिसेना और शिवसेना से जोड़ने की मुहिम चलाई गई। इस दौरान आयोजित बैठकों मे क्रांतिसेना और शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष डाक्टर योगेंद्र शर्मा व क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने क्रांतिसेना और शिवसेना को एकमात्र हिंदुत्ववादी और जानहितो के लिए लड़ने वाला संघठन बताते हुए युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया, इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख मुकेश त्यागी व क्रांतिसेना नेता राजेश कश्यप ने भी क्रांतिसेना और शिवसेना को हिन्दुओ की जरूरत बताते हुए कहा कि आज बीजेपी भी मुस्लिम तुष्टिकरण के मामले मे सपा बसपा और कांग्रेस को पीछे छोड चुकी है हिन्दू कार्यकर्ताओ पर मुकदमे दर्ज हो रहे है जबकि सनातन धर्म और रामचरित मानस को गालिया देने वाले खुले सांड की तरह घूम रहे है, इस अवसर पर क्रांतिसेना के जिला संघटन मंत्री जिला संघठन मंत्री संजय आर्य व बुढ़ाना ब्लाक अध्यक्ष मिंटू मेहरा ने भी युवाओं को क्रांतिसेना/शिवसेना से जुड़ने का आह्वान किया, जनसंपर्क के दौरान क्रांतिसेना नेता सचिन जोगी, महेन्द्र सिंह, ठाकुर अमन सिंह, मनुज कुमार, सुरेश प्रजापति, सतेंद्र सफीपुर, अमित कश्यप, जोगेंद्र, बलजीत, दिनेश अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या मे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अवैध डेयरियां के विरूद्ध पशु कल्याण बोर्ड को सभासद ने लिखा पत्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगरपालिका मुजफ्फरनगर के सभासद भाजपा नेता देवेश कौशिक ने भारतीय पशु कल्याण बोर्ड नई दिल्ली को एक पत्र लिखकर दुधारू पशुओं पर हो रहे क्रूरता के संबंध में सख्त कार्यवाही करने के लिए लिखा है। अपने पत्र में देवेश कौशिक ने लिखा है कि वार्ड नं. 26 में दुधारू पशुओं गाय व भैस की डेयरियां छोटे छोटे आवासीय मकानों में अवैध रूप से चल रही है जहां पशुओं के समुचित धूप, हवा, सफाई व आराम की जगह नहीं मिल पा रही है और पशुओं पर अत्याचार व क्रूरता हो रही है न ही गोबर उठाने की व्यवसथा है गोबर को घर में रखे समरसीवर पम्प के माध्यम से सीधे नाली में सड़कों पर बहाया जा रहा है जिससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका फैल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में एक सप्ताह पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री पशु मत्स्य एवं डेयरी डा. संजीव बालियान ने अपनी टीम के साथ इस वार्ड मे अन्य जगह पर अवैध डेयरियों पर छापेमारी की गयी था तथा उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन के भी निर्देशित किया गया था लेकिन आज तक केई भी कार्यवाही नहीं हुई है देवेश कौशिक ने कहा कि निरीह पशुओं पर की जा रही क्रूरता तथा क्षेत्रवासियों की परेशानियों को दृष्टिगत रखते हुए अवैध डेयरी संचालकों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाये। जिससे क्षेत्रवासी स्वच्छ वातावरण में रह सके।


