उत्तर प्रदेश

युवक की ईमानदारी: बाराबंकी एसपी ने किया सम्मानित

बाराबंकी। युवक की ईमानदारी से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया पुलिस अधीक्षक डॉ0अरविन्द चतुर्वेदी अपने कार्यालय में आये फरियादियो की समस्याओं को सुन रहे थे।

तभी एक युवक आया जिसने अपना नाम-पता सुमित कुमार पुत्र राम सरन निवासी सिविल लाइन राजा-रानी कोठी के पीछे थाना कोतवाली नगर बताया

 सुमित द्वारा बताया गया कि शिवशंकर हास्पिटल के पास से एक MI कम्पनी का गिरा हुआ मोबाइल मिला है, जिसको वह मोबाइल स्वामी को खोज कर देने के लिए लेकर यहां आया है ।

मोबाइल के माध्यम से मोबाइल स्वामी का पता लगाया गया तो ज्ञात हुआ कि यह मोबाइल जनपद अयोध्या निवासी बसन्त कुमार सिंह पुत्र श्री राम गोपाल सिंह का है

जो अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए शिवशंकर हास्पिटल बाराबंकी आये थे और वहीं पास में उनका मोबाइल फोन कहीं गिर गया । सुमित मोमोज आदि का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करता है

उसकी इस बात और ईमानदारी से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =