Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: हर्षोल्लास से मनाया गया बाबा टिकैत का जन्म दिवस

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवसेना क्रांति सेना कार्यालय प्रकाश मार्केट प्रकाश चौक मुजफ्फरनगर पर किसान क्रांतिसेना के तत्वाधान में किसान मसीहा बाबा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी का जन्म दिवस सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों ने मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और उसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया

इस अवसर पर शिवसेना क्रांतिसेना किसान क्रांति सेना के सभी पदाधिकारी व महिला शाखा क्रांतिसेना की सभी पदाधिकारी मौजूद रहे और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए इस कार्यक्रम का नेतृत्व चौधरी शक्ति सिंह मंडल अध्यक्ष सहारनपुर किसान क्रांतिसेना ने किया उन्होंने अपना वक्तव्य रखते हुए कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को अपने अस्तित्व की लड़ाई के लिए लड़ाई लड़ना सिखाया है उन्होंने कहा कि आज अगर किसान किसी अधिकारी के सामने जाकर अपनी समस्या का समाधान कर सकता है तो उसका पूरा श्रेय बाबा टिकैत को जाता है

उन्होंने यह भी कहा कि बाबा टिकैत, टिकैत परिवार के पिता तो हो सकते हैं लेकिन वह समस्त किसान जाति के शिरोधार्य और समस्त किसानों के मुखिया रहे हैं चौधरी शक्ति सिंह ने किसानों को किसान क्रांतिसेना से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि अपने समस्त समस्याओं के समाधान के लिए २४ घंटे किसान क्रांतिसेना हर किसान के साथ खड़ी है उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही किसान क्रांति सेना द्वारा संगठन में जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के लिए एक ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा

जिसमें मुख्य रूप से टोपी और गमछे को वरीयता दी जाएगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष क्रांतिसेना महिला मोर्चा पूनम चौधरी ने भी अपना वक्तव्य रखा और बाबा टिकैत को किसानों का मसीहा बताया गोष्ठी का संचालन क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने किया 

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष शिवसेना मुकेश त्यागी ,अनुज चौधरी, देवेंद्र चौहान , राजेश कश्यप ,जितेंद्र गोस्वामी , सचिन जोगी सुशील कुमार ,शैलेंद्र शर्म, नरेंद्र ठाकुर राजेश कुमार व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम अग्रवाल,नेहा गोयल, अनोखी, सोनम पूजा अनीता प्रजापति सुमन प्रजापति आदि के साथ काफी संख्या में किसान व कार्यकर्ता शामिल रहे

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − eight =