उत्तर प्रदेश

Kanpur: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर सिपाही को ठगने वाली पहले से शादीशुदा शिवांगी उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गिरफ्तार

Kanpur नजीराबाद पुलिस ने फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पुलिस सिपाही से धोखे से शादी कर उगाही करने वाली लुटेरी दुल्हन शिवांगी सिसौदिया उर्फ सविता देवी उर्फ पिंकी गौतम उर्फ सविता शास्त्री को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला खुद को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर लोगों को जाल में फंसा कर शादी करने के बाद ठगी करती थी. पूछताछ में उसने चार से अधिक इसी तरह शादी करने की बात स्वीकारी है. सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर फर्जी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया.

आरोपी महिला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के सिपाही को इनकम टैक्स में इंस्पेक्टर बताकर शादी कर ली. 2021 में उसने शादी के पहले 6 लाख 21 हजार रुपये में दोनों लोग मिलकर स्कार्पियो गाड़ी खरीदकर दिखाने के नाम पर ले लिए. इंगेजमेंट के दौरान गाड़ी नहीं मिलने पर सिपाही ने पूछा, तब उसने वेटिंग के कारण शादी में आने की बात कहीं.

आरोपी महिला के शादी के समय कोई रिश्तेदार नहीं आए थे. शादी में आये सभी रिश्तेदार किराये के रिश्तेदार निकले. इसी के साथ शादी में एक इनोवा क्रिस्टा भी मंगाई. वह भी किराये की निकली.

आरोपी महिला शिवांगी सिसौदिया उर्फ सबिता देवी पुत्री बिहारी निवासी खुशीपुरा, कचहरी के पास कानपुर मार्ग झांसी, ने खुद को इनकम टैक्स का इंस्पेक्टर बताकर सिपाही से शादी की. सिपाही को कुछ समय बाद ही पता चल गया कि वह पहले से शादी शुदा थी और दो बच्चों की मां है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 15 =