उत्तर प्रदेश

किशोरी की अश्लील फोटो अपलोड, Tundla Police Station में रिपोर्ट दर्ज

साइबर अपराधी ने सोशल मीडिया पर एक किशोरी के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। पिता ने साइबर सेल में शिकायत देते हुए जानकारी कराई, तो फर्जी एकाउंट बनाने वाला युवक हाथरस के थाना सासनी अंतर्गत गांव उसवा निवासी राहुल निकला। 

किशोरी के पिता ने आरोपी राहुल के विरुद्ध Tundla Police Station में रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि आरोपी का नाम पता व उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते आरोपी लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला साइबर सेल को दे दिया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =