उत्तर प्रदेश

Agra: मंगेतर को भेजे सहेली के अश्लील फोटो, थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज

Agra युवती ने अपनी सहेली के अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसकी जानकारी होने पर सहेली ने युवती के परिजन से शिकायत की। इस पर उसके फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने सहेली व उसके परिजन सहित सात लोगों के विरुद्ध थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज कराई।

जगदीशपुरा थाना इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेम संबंध वीरेंद्र नामक युवक से थे। प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए थे। वीरेंद्र ने ये फोटो उसकी सहेली रजनी और उसके पति को भेज दिए। छह महीने पहले पीड़िता की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसकी जानकारी सहेली रजनी और उसके पति भूपेंद्र को हो गई। इस पर रजनी ने उसके अश्लील फोटो उसके मंगेतर को भेज दिए। 

इन फोटो को देखने के बाद लड़केवालों ने रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसकी शिकायत करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रजनी, उसके पति भूपेंद्र, प्रेमी वीरेंद्र समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21446 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − two =