वैश्विक

Supreme Court ने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की नहीं दी इजाजत

Supreme Court ने  उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एक महिला ने अपने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की अनुमति मांगी थी. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि महिला का भ्रूण पूरी तरह स्वस्थ है और मेडिकल बोर्ड ने इसकी पुष्टि कर दी है. चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि महिला के पेट में भ्रूण को 24 सप्ताह से अधिक समय का हो गया है और यह अवधि उस अधिकतम सीमा के पार है जिसमें गर्भपात की अनुमति दी जाती है.

Supreme Court ने नौ अक्टूबर को महिला को गर्भ की चिकित्सीय समाप्ति की अनुमति दी थी. बाद में केंद्र की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बंटा हुआ फैसला दिया और कहा गया कि अब इस मामले को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ के पास भेजा जाएगा और वही तय करेंगे कि मामले की सुनवाई कौन सी पीठ करेगी.

नौ अक्टूबर को अपने पहले फैसले में Supreme Court ने इस बात पर गौर किया था कि महिला डिप्रेशन में है और उसके दो बच्चे पहले से हैं और वह तीसरे बच्चे को पालने की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में नहीं है. ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में एक महिला को अपने 26 सप्ताह के गर्भ को गिराने की इजाजत दी थी, लेकिन उस भ्रूण में दिल से संबंधित गंभीर बीमारी नजर आ रही थी. जबकि अभी सुप्रीम कोर्ट ने जिस याचिका को खारिज किया है, वह भ्रूण और उसकी मां दोनों स्वस्थ हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × five =