उत्तर प्रदेश

Aligarh मीडिया कर्मी आकाश ने दी भाजपा नेता राजकुमार की हत्या की सुपारी

Aligarh  देहली गेट के भाजपा नेता राजकुमार की हत्या के लिए सुपारी देने का आरोप एक मीडिया कर्मी पर लगा है। घटनाक्रम के तहत कई दिन से उसे सूचना मिल रही थी। 2 नवंबर को उस पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हरकत में आई पुलिस ने मीडिया कर्मी सहित दो युवक दबोच लिए। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नगला मेहताब के राजकुमार भाजपा एससी मोर्चा रघुवीरपुरी मंडल के अध्यक्ष हैं। उन्होंने दो दिन पहले पुलिस को यह तहरीर दी थी कि उन्हें किसी परिचित ने सावधान रहने की सलाह दी है। कहा है कि तुम्हारी जान को खतरा है।

Aligarh पुलिस ने उस नंबर के जरिये आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 2 नवंबर को राजकुमार किसी काम से खैर रोड पर जा रहे थे। तभी हमलावरों ने उन पर फायर कर दिया। इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। 

Aligarh पुलिस ने प्रयास कर इलाके के राहुल और मीडिया कर्मी आकाश को दबोच लिया। जांच में उजागर हुआ कि आकाश ने यह सुपारी हत्या के लिए एक लाख सत्तर हजार रुपये एडवांस देकर दी है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, इस सूचना पर Aligarh भाजपा नेता संदेश राज आदि ने पहुंचकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सीओ ने मुकदमा व गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =