News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

समाधान दिवस में एडीएम प्रशासन ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता मे तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त कुल १५ शिकायतों में राजस्व, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड, चकबंदी आदि से संबंधित शिकायतें मुख्य रूप से प्राप्त हुई। जिनमे से ०५ शिकायतो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया।उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी खतौली अपूर्वा यादवग् तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ताग् क्षेत्राधिकारी खतौली सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी शिकायतेMuzaffarnagar News
जानसठ। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील जानसठ पर जनसमस्याओं को सुना गया एवं उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा तहसील जानसठ में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। जानसठ तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी जानसठ, सहित प्रशासन, पुलिस व राजस्व व अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने समस्याओं का किया निस्तारणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व की अध्यक्षता मे तहसील सदर के सभागार मे सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपरजिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। सदर तहसील पर आयोजित उक्त सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी सदर परमानंद झा,तहसीलदार संजय सिंह , सीओ सिटी रामाशीष यादव व नई मंडी सीओ हेमंत कुमार सहित पुलिस प्रसासनिक लोग मौजूद रहे।

 

एसपीसी कार्यक्रम हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राजकीय हाई स्कूल तेजलहेडा में एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पीटी तथा योगा कराई गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार राजकीय हाई स्कूल तेजलहेडा में एसपीसी कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को पीटी तथा योगा कराई गई।साथ ही आपदा के समय किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्रदान की गई जिसमे प्राथमिक चिकित्सा पेटी का प्रयोग,तथा हृदयाघात,हड्डी टूटना, करंट लगा, बाढ़ आने के समय बिना संसाधनों के किए जाने वाले कार्यों को बताया गया।

 

मतदाता अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर करे निर्माचन नामावलियों का पुर्ननिरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर में मतदाताओं की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर ‘‘डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर’’ की स्थापना निर्वाचक नामावलियों के आलेख प्रकाशन तिथि 27.10.2023 से की गयी है, जिसका टोलफ्री. नम्बर 1950 हैं। उक्त टोलफ्री नम्बर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते है। यह भी अवगत कराना है कि विशेष अभियान तिथियों में अपने नजदीकी मतदान केन्द्र पर पहुंचकर मतदाता बनने हेतु फार्म-6 भरकर संबंधित पदाभिहित अधिकारी / बूथ लेविल अधिकारी के पास करा सकते हैं अथवा ऑनलाइन पोर्टल ीजजचेध्ध्अवजमतेएमबपण्हवअण्पद जैसे अवजमत ैमतअपबम च्वतजंसए टभ्। आदि के माध्यम से मतदाता के रूप में पंजीकरण कराया जा सकता है।

 

गांव चांद समद में कम्पोजिट विद्यालय के लिएहुई भूमि चिन्हित, मंत्री का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ग्राम चांद समंद में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान जी ने प्राइमरी से कक्षा १२ तक के मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण हेतु भूमि स्थल चिन्हित एवं ग्रामवासियों को इस संबंध में अवगत कराया। डॉ संजीव बालियान जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सदैव प्रयास रहता है कि गांव के बच्चों को उत्तम एवं सस्ती शिक्षा मुहैया कराई जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक चौधरी गुर्जर, खतौली ब्लॉक प्रमुख गौतम, संदीप प्रधान, अमित राठी, जिलाध्यक्ष युवा कार्तिक काकरान, मंडल अध्यक्ष अमित कसाना एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारी नेता का संजय मित्तल का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारी नेता संजय मित्तल को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नवीन मंडी इकाई के पदाधिकारी व व्यापारियों ने व्यापारी नेता संजय मित्तल के प्रतिष्ठान पर जाकर माल्यार्पण कर एवं मुंह मीठा करा कर शुभकामनाएं दी इस अवसर पर नव नियुक्त प्रांतीय उपाध्यक्ष ने सभी व्यापारियों का धन्यवाद करते हुए कहा की अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय संदीप बंसल जी का धन्यवाद करते हुए कहां की जो जिम्मेदारी उन्होंने मुझे दी है मैं उसको व्यापारी हित में निभाऊंगा इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश चौहान धारा सिंह नवीन मंडी इकाई के संरक्षक मनमोहन मूंदडा राजेश गोयल अनुज संघल अंकित गर्ग संदीप गुप्ता विष्णु मुन्दडा श्याम सुंदर बेड़िया अमित बंसल नितिन सिंघल दीपक मदान अमित जैन अजय कुमार तुषार गर्ग अतुल मुन्दडा आदि सैकड़ो की संख्या में व्यापारी मौजूद रहे

 

सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालो के खिलाफ पुलिस ने चलाया सघन अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा चलाया गया अभियान, ७७ व्यक्तियो के विरूद्व की गयी वैधानिक कार्यवाही। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्व अभियान चलाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत मुझफ्फरनगर पुलिस द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर चेकिंग की जा रही है तथा शराब पी रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के कुशल नेतृत्व में नगर क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की गयी तथा ७७ व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते हुए पकडा गया। इन सब के विरूद्व धारा २९० भादवि व ३४ पुलिस एक्ट के अर्न्तगत कार्यवाही की गयी है।

 

त्यौहारों के लेकर पैदल गश्त पर चलाया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यातायात माह के तहत जहां नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर जनपद में लगातार त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चौराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

पूर्व मंत्री के खिलाफ मामले की सुनवाई पूरी, ८ नवम्बर को आएगा फैसला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व मंत्री दीपक कुमार के खिलाफ छह साल पहले अवैध प्रचार सामग्री के मामले में चल रही सुनवाई पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले के फैसले की तारीख के रूप में आठ नवंबर को तय किया है।
वर्ष २०१७ के विधानसभा चुनाव में, कांग्रेस द्वारा पुरकाजी सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री दीपक कुमार को प्रत्याशी बनाया गया था। आठ फरवरी २०१७ को उड़नदस्ता प्रभारी प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने नई मंडी थाना क्षेत्र में दो कारों को रुकवा लिया था, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग गए। टीम ने कारों की जांच की तो अवैध तरीके से लाई गई चुनाव प्रचार सामग्री पकड़ी गई। मामले में उड़न दस्ता प्रभारी प्रताप सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था । इस मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था । प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। बृहस्पतिवार को मामले में अदालती बहस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अपर जिला जज मयंक जायसवाल ने फैसले के लिए आठ नवंबर की तिथि तय की है।

 

कैम्प में वोट बनाने का चला अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वोटर चेतना महाअभियान वैदिक पुत्री पाठशाला एवं जी सी पब्लिक स्कूल नई मंडी में नई वोट बनवाने पहुंचे भाजपा नेता अचिंत मित्तल ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट बनवाने की अपील की। सभी मतदान केंद्रों पर दो दिन तक नई वोट बनाई जाएंगी। इसी क्रम में वैदिक पुत्री पाठशाला एवं जी सी पब्लिक स्कूल नई मंडी में नई वोट बनवाने में भाजपा नेता अचिन्त मित्तल का सहयोग रहा। आज व कल सभी मतदान केंद्रों पर बनाई जाएंगी नई वोट। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों पर जहां आप अपना वोट डालते हैं ०५-११-२०२३ रविवार २५-११-२०२३ शनिवार व २६-११-२०२३ रविवार को सुबह १० बजे से शाम ४ बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है, या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है,यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं,इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नए फॉर्म भरा जाएगा। ये वोटर लिस्ट हमारे सभी भाजपा के बूथ अध्यक्षो के पास उपलब्ध है, उसमे अपना,अपने परिवार का,नाम चेक करके अगर नहीं है तो अपनी वोट बनवाये,
’नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं।’
(१) दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो।
(२) आधार कार्ड की फोटो कॉपी।
(३) जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फोटो कॉपी या हाई स्कूल की मार्कशीट )
(४) घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फोटो कॉपी। उपरोक्त तिथियां पर
पोलिंग बूथ पर बी.एल.ओ बैठेंगे।
वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चौक कर लें , इस भरोसे में न रहें, कि पिछले चुनाव में हमने वोट डाला था,तो हमारा लिस्ट में नाम तो होगा ही,ऐसा नहीं है,जो अब नई लिस्ट आई है,उसमें बहुत लोगों के नाम नहीं हैं।यदि आपका वोटर लिस्ट मे नाम नहीं है,तो ६ नम्बर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें। वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से अथवा हमारे बूथ अध्यक्ष से सम्पर्क किया जा सकता है। २०२४ लोकसभा चुनाव के लिये वोट बनाने का यह अंतिम अवसर है,८दिसम्बर को फाइनल वोटर लिस्ट प्रदर्शित की जाएगी, उससे पहले अपनी वोट बनवा लें।

 

मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मिशन शक्ति अभियान (फेज-०४) के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन महोदय के निर्देशन में जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूल/कालेजों. गांवोंध्कस्बो, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों आदि के आस-पास मिशन शक्ति एवं शक्ति दीदी अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया गया। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने पर महिला हेल्प डेस्क आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए ऑडियो/वीडियो/पंफलेट के माध्यम से जागरुक किया तथा जागरूक किया गया।

 

जनहित योजनाओं से कराया अवगत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनील तायल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ तरुण मित्तल, हनुमंत मंडल मंत्री भाजपा अखिलेश शर्मा, जिला उद्योग केंद्र सुपरवाइजर अनिल कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों योजनाओं के विषय में अपने संबोधन से अवगत कराया गया। इस दौरान अतिथियो द्वारा योजनाओं की पात्र बहनों को श्रम सम्मान योजना की किट प्रदान की गई एवं कार्यक्रम के आयोजक अरुण कुमार को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं से अधिक से अधिक संख्या में पात्र लोगो को जोड़ने का आह्वान किया गया

 

अर्धवार्षिक परीक्षा स्पेशल 2023 का हुआ आयोजन
बुढाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में अर्धवार्षिक परीक्षा स्पेशल २०२३ का आयोजन किया गया। शासनादेश अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरण यादव जी के अनुपालन में कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर में स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद के नेतृत्व में अर्धवार्षिक परीक्षा स्पेशल २०२३ का आयोजन किया गया है। जिसमें २७५ बच्चों में से २५४ बच्चों ने भाग लिया है, बाकी के बच्चे फीवर से पीड़ित है। जैसे ही फीवर से स्वस्थ होकर विद्यालय में उपस्थित होंगे उनकी परीक्षा करा दी जाएगी। तथा स्कूल प्रबंधक चौधरी जमील अहमद ने बताया कि सचिव, वित्तीय शिक्षा परिषद द्वारा दिए गए निर्देशानुसार उक्त परीक्षा के प्रश्न पत्र का निर्माण विद्यालय स्तर पर ही किया गया। और कक्षा एक की परीक्षा पूर्ण रूप से मौखिक ही आयोजित की जाएगी, कक्षा २ व ३ की परीक्षा लिखित तथा मौखिक का अनुपात ५०ः५०प्रतिशत होगा, कक्षा ४ व ५ की परीक्षा में लिखित तथा मौखिक परीक्षा का अनुपात ७०ः३०प्रतिशत होगा तथा कक्षा ६,७ व ८ की परीक्षा पूर्ण रूप से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

सड़क हादसे में हुई मौत
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा उसका साथी बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 5 बजे मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर शाहपुर मोड के समीप मेरठ की और से आ रही कार ने शुगर मिल में गन्ने डालकर जा रहे ट्रॉले मे टक्कर मार दी। जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे मे कार मे सवार इटावा निवासी डॉ.अब्रजदन बुरी तरह से घायल हो गया तथा उसके साथी डा.विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे से जा रहे कुछ अन्य वाहन चालको ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सडक हादसे मे एक व्यक्ति की मौत की खबर मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ही घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। तथा डा.विवेक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ परिजनो को हादसे से अवगत कराया।

 

विद्यार्थीयों को किया गया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर द्वारा बी० कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के बी०कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। इस अवसर पर इन सभी विद्यार्थीयों को प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष द्वारा बी०कॉम० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशषति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थीयों ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया। खुशी राजवंशी ने ९३ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर विधि सिंघल ने ८३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं आदित्य राजपूत ने ८२ प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया ।
प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने इस अवसर पर कहा कि महाविद्यालय में सभी विद्यार्थीयों को शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ-साथ उनके सर्वांगिण विकास में सहायक सभी प्रकार की तकनीकी, सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाता है। जिससे की विद्यार्थीयों हर क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर सके ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० रवि अग्रवाल व सभी शिक्षकों ने विद्यार्थीयों को शुभकामनाएं दी और विद्यार्थीयों को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया साथ ही उन्होने कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है, जिनके जीवन का एक लक्ष्य होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदार होते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए सच्चा दृढ़संकल्प लेते हैं, और इसके लिए वे लगातार प्रयास करते रहते हैं ।
इस अवसर पर वाणिज्य संकाय से डा० नवेद अख्तर, डा० जगमोहन सिंह जादोन, डा० रिंकु एस गोयल, डा० मानसी अरोरा, डा० मौ० नदीम, डा० सुरेश चन्द शुक्ला, डा० अजय महेश्वरी, प्रशान्त, नुपुर अरोरा, प्राची चौधरी, डा० अतुल वर्मा, अमन वर्मा, आशा, कमर रजा व संकेत जैन आदि मौजूद रहे।

 

अधिवक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पूर्व एडीजीसी क्रिमनिल उदयवीर सिंह एड.का बीती रात हृदयगति रूक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखभरी खबर से अधिवक्ता समाज मे शोक छा गया।
जानकारी के अनुसार मूलरूप से थाना तितावी क्षेत्र के निकटवर्ती गांव सोहजनी जाटान निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता उदयवीर सिंह का बीती रात निधन हो गया। उनके निधन से जनपद मे शोक छा गया। विभिन्न राजनैतिक दलों से जुडे राजनीतिज्ञो, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ से जुडे पदाधिकारियों, जिला बार संघ के अध्यक्ष अनिल जिंदल, महासचिव जितेन्द्र कुमार, सिविल बार संघ के अध्यक्ष अनिल दीक्षित, महासचिव बिजेन्द्र कुमार मलिक एडवोकेट सहित जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन से जुडे अधिवक्ताओ ने शोक संतप्त परिजनो से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

 

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
बुढाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रशासन के निर्देश पर अवैध निर्माण का बुलडोजर का ध्वस्तीकरण किया गया।
जिला प्रशासन के निर्देशो के चलते क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कुरालसी मे तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानो पर प्रशासन का चाबुक चला। इस दौरान भारी पुलिसबल के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इस दौरान कई ग्रामीण तमाशबीन बन मौके पर मौजूद रहे।

 

किसान का भैसा चोरी
भोपा। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)बीती देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने एक किसान का भैसा चोरी कर लिया तथा टयूबवैल पर लगी मोटर चोरी कर ली।
सूत्रो के अनुसार बीती रात चोरो ने एक किसान का भैंसा चोरी कर लिया। वहीं दूसरी और एक किसान के नलकूप पर लगे टयूबवैल से मोटर चोरी कर ली।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =