Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar क्रांति सेना ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) क्रांति सेना द्वारा माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैले रहस्यमयी बुखार के कारण हो रही जनहानि के संबंध में एक पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्रेषित किया गया।

ज्ञापन जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर के प्रतिनिधी के रूप में नगर मजिस्ट्रेट मुजफ्फरनगर विकास कश्यप के द्वारा लिया गया। ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न क्षेत्रों में फैल रहे रहस्यमयी बुखार के कारण आमजन को हो रहे जान माल के नुकसान की रोकथाम हेतु रहा

ज्ञापन सौंपने से पहले क्रांतिसेना मण्डल अध्यक्ष शरद कपूर व जिलाध्यक्ष आनंदप्रकाश गोयल के नेतृत्व में क्रांति सेना केंद्रीय कार्यालय प्रकाश मार्केट प्रकाश चौक से नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष क्रांति सेना शरद कपूर, जिला अध्यक्ष क्रांति सेना आनंद प्रकाश गोयल, मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना चौधरी शक्ति सिंह, जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल देवेंद्र चौहान, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, वरिष्ट नेता संजय गोयल व राजेश कश्यप, संजीव वर्मा ,ललित रोहेला, सचिन जोगी, शैलेन्द्र शर्मा ,अर्जुन मलिक ,वसंत कश्यप, प्रवीण शर्मा, नरेंद्र शर्मा ,बसंत पंडित, आशीष मिश्रा, विपुल गुप्ता ,शिवम शर्मा, अमन, हर्ष चौधरी, रोहन धीमान, हरिओम कश्यप, जंगी वाल्मीकि, अंकित वर्मा, आकाश पासी ,सचिन कुमार, शुभम कश्यप ,सचिन पाल, डैनी वाल्मिकी ,राजेंद्र सिंह, शिवम् धीमान ,आदि उपस्थित रहें

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 4 =