News
खबरें अब तक...

समाचार

व्यवस्थाओ के बीच जिला बार संघ चुनाव सम्पन्न 3 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन,मुजफ्फरनगर के वार्षिक चुनाव मे जिला बार संघ के सदस्य अधिवक्ताओ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न व्यवस्थाओ के बीच जिला बार संघ चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी बनी रही।
जिला बार संघ वार्षिक चुनाव वर्ष 2020-2021 के चुनावी कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक कचहरी स्थित फैंथम हॉल मे मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। जिला बार संघ से जुडे अधिवक्ताओ ने बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष आदि विभिन्न पदो के लिए मतदान किया। जिला बार संघ चुनाव के दौरान कचहरी परिसर मे अच्छी-खासी गहमा-गहमी रही। सभी अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन मे मतदान एवं चुनावी घटा-जोड लगाकर समीकरण बनाने मे मश्गूल नजर आए। उल्लेखनी है कि जिला बार संघ,मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष एवं महासचिव पद के लिए क्रमशः प्रमोद त्यागी अध्यक्ष पद,गुलबीर सिह वर्मा महासचिव पद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु लक्ष्मीनारायण शर्मा,कोषाध्यक्ष पद पर रेणू शर्मा चुनाव मे हैं। वहीं दूसरी और इस चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष लिजा बार संघ राजेश्वर दत्त त्यागी,महासचिव पद के लिए इनाम इलाही त्यागी, वरिष्अ उपाध्यक्ष के लिए देवेन्द्र कुमार कैल,कोषाध्यक्ष के लिए रेणू शर्मा प्रत्याशी के रूप मे शामिल हैं। इसी क्रम मे जिला बार संघ चुनाव मे अध्यक्ष पद के लिए अनिल जिन्दल एड.,महासचिव के लिए चन्द्रपाल सिंह सिरोही,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिएि योगेन्द्र कुमार सहरावत एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष भूषण शर्मा बार संघ चुनाव के प्रत्याशी हैं। जिला बार संघ चुनाव मे एक गुट की और से अध्यक्ष पद के लिए कलीराम, उनके साथ महासचिव पर के लिए अरूण कुमार शर्मा एड., वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रफी उल्ला खान,कोषाध्यक्ष पर के लिए पवन कुमार राणा चुनाव प्रत्याशी के रूप मे है।
मुख्य चुनाव अधिकारी आनन्द प्रकाश त्यागी एड.,तथा सहायक चुनाव अधिकारी के.डी.त्यागी,सोपाल सिह एड.,कपिल कुमार एड.,आजम शमशी एड.,सहायक चुनाव अधिकारियो के निर्देशन मे पूर्ण व्यवस्था के बीच फैंथम हॉल मे मतदान कार्य हुआ। विदित हो कि जिला बार संघ मे करीब 2328 वोटर हैं। दोपहर एक बजे तक करीब 1100 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। 25 नवम्बर 2020 दिन ब्रहस्पतिवार को सुबह आठ बजे से चुनाव अधिकारियों एवं एल्डर कमैटी के निर्देशन मे वोटो की गणना होगी। मतगणनना के पश्चात चुनाव परिणामो की घोषण हो जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह राठौर,चन्द्रवीसिह एड.,मनु मलिक,अशोक बालियान एड.,दीपक भारद्वाज,श्यामाचरण पंवार एड.,अमित गुप्ता,शलभ गुप्ता एड.,राजीव गोस्वामी,वरिष्ठ अधिवक्ता अमित वर्मा,बिलकिस चौधरी,हाकम अली,प्रदीप मलिक एड.आदि अधिवक्ताओ सहित जिला बार संघ से जुडे साथी अधिवक्ता कचहरी परिसर मे मौजूद रहे।

अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए चोर4 Min 1 1 |
बुढ़ाना। रात्रि में बुढ़ाना पुलिस की गश्त के चलते एक दुकान में चोरी होने से बच गई। ताले तोड रहे चोर बुढ़ाना पुलिस की गश्त को देखकर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़े हुए। मिली जानकारी के अनुसार चंधेडी रोड पर बुढ़ाना निवासी गुलफाम खान पुत्र इस्लाम का गुड्डू कंप्यूटर सेंटर के नाम से दो शटरों वाला सायबर कैफे है। आज बुधवार को दिन निकलने से पहले ही अर्धरात्रि में किसी समय अज्ञात चोरों ने एक साइड के शटर के ताले तोड़कर जैसे ही दूसरी साइड के शटर के ताले तोड़ने चाहे तो पुलिस गश्त को देखकर चोर वहां से बिना घटना को अंजाम दिए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। ताले टूटने का पता गुलफाम को आज बुधवार की सुबह तब लगा जब वह अपनी दुकान खोलने के लिए आया। गुलफाम ने बताया कि उसकी दुकान के ताले टूटे हैं लेकिन नुकसान होने से बच गया। गुलफाम खान ने बुढ़ाना पुलिस को दुकान के ताले टूटने की सूचना दे दी है। दुकान के ताले किसने तोड़े ये अभी तक पता नहीं लग पाया है। बताया जाता है कि ताले टूटने की घटना से आसपास के कुछ दुकानदारों में भय का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि अज्ञात चोर इससे पहले मात्र दो दिनों के भीतर चोरी की ३ घटनाओं को भी अंजाम दे चुके हैं।

 

12 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में १२ दिसम्बर २०२० दिन द्वितीय शनिवार, को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर व वाहृय न्यायालय बुढाना, कलक्टेऊट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, १३८ एन० आई० एक्ट, बैक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, बिजली, पानी एवम् टेलीफोन के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

 

देशी शराब सहित दबौचा
मुजफ्फरनगर। थाना को0नगर पर उ0नि0 नेत्रपाल सिंह द्वारा अभियुक्त मौहम्मद जहॉगीर पुत्र फरजन्द अली निवासी किदवईनगर खालापार थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर को शहीद चोक खालापार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब नाजायज दिल से मार्का को बरामद किया गया।

 

कई वांछितों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 शिवकुमार द्वारा वांछित अभियुक्त दीन मौहम्मद पुत्र शकील निवासी मल्लूपुरा थाना सिविल लाइन जनपद मु0नगर को चॉद बली चाटवाला मोड से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना नई मण्डी पर उ0नि0 संजय त्यागी द्वारा वांछित अभियुक्त चॉद पुत्र इदरिश निवासी फुलनगर कूकडा थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर को कूकडा जौली रोड से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना नई मण्डी पर उ0नि0 नरेन्द्र सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त तरूण जैन पुत्र जिनेन्द्र जैन निवासी राजीव नगर जनपद बरेली को भोपा बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना रामराज पर व0उ0नि0 नीरज सिंह द्वारा वांछित अभियुक्त नीशू पुत्र चन्द्रलाल उर्फ चन्द्रपाल निवासी ग्राम जमालपुर बागंर थाना मीरापुर जनपद मु0नगर को देवल चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

 

डॉक्टर का बेटा सड़क दुघर्टना में घायल
बुढ़ाना। देर रात कांग्रेस नेता डॉक्टर जावेद उस्मानी का पुत्र एक सड़क दुघर्टना में घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बुढ़ाना कस्बे के मौहल्ला काजीवाडा निवासी कांग्रेस नेता डॉक्टर जावेद उस्मानी का पुत्र सूफियान उस्मानी बीती रात कांधला रोड पर बाइक पर सवार होकर दवाई लेने गया था। तब विपरीत दिशा से आ रहे एक जुगाड ने बाइक में जोरदार टक्कर मारकर सूफियान को घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर जुगाड चालक जुगाड सहित फरार हो गया। घायल सूफियान को हस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

 

कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर उ0नि0 चन्द्रसैन सैनी द्वारा अभियुक्त जुल्फकार पुत्र रफीक बहमद नि0 मौहल्ला कासतवाडा कस्बा व थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर को ग्राम बझेडी के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर उ0नि0 सर्वेश शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त पारूल पुत्र जनक सिंह निवासी ग्राम पीपलहेडा थाना खतौली मु0नगर को दौराने पुलिस कार्यवाही के ग्राम फईमपुर मोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। वहीं थाना बुढाना पर उ0नि0 शैलेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त अंकित पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम पलडी थाना दोधट जनपद बागपत को रजवाहे की पुलिया सैनपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधो पर रोकथाम एवं अपराधियो के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत नई मन्डी इंस्पैक्टर योगेश शर्मा की मौजूदगी मे क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान सब इंस्पैक्टर चन्द्रसैन सैनी ने एक युवक को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम जुल्फिकार पुत्र रफीक निवासी मौहल्ला कानूनगोयान देवबन्द बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी की।

अभी कोविड की वैक्सीन तैयार नहींः सुरेश खन्ना5 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य वित्त एवं चिकित्सामंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि आगामी 1 दिसम्बर को शिक्षक व स्नातक सीट पर चुनाव होने जा रहे है जिसमें 11 स्थानों पर भाजपा भी चुनाव मैदान में है। उन्होंने स्वीकार किया कि विधानपरिषद में जोकि उच्च सदन है भाजपा कमजोर स्थिति में है। वहां मात्र 19 सदस्य है यद्य़पि बिल पास कराने के लिए भाजपा को भारी मेहनत करानी पड़ती है उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वे मजबूत एजेंडे और मजबूत नेतृत्व का ध्यान रखते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताये। उन्होंने विभागीय जानकारी देते हुए बताया कि अभी कोविड की वैक्सीन तैयार नहीं है और ठंड बढ़ जाने के कारण दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुरू में उत्तर प्रदेश में टैस्ट बहुत कम हो रहे थे जो बाद में बढ़ा दिये गये। उन्होंने स्वीकार किया कि उत्तर प्रदेश में अब तक 7644 मृत्यु के केस हो चुके है और 5 लाख 33 हजार 355 केस पाजिटीव बनकर उत्तर प्रदेश में निकले है जिससे चिंता का वातावरण बना हुआ है और वैक्सीन की इंतजार की जा रही है। मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि 21 से 40 साल तक के युवा भी इसका शिकार होने जा रहे है।
मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि कल 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जा रहा है जो उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में प्रमुखता से मनाया जायेगा क्योंकि 1949 को कल के दिन ही संविधान को अंगीकृत किया गया था। मुख्य कार्यक्रम गुजरात में होगा जहां प्रधानमंत्री इसमे भाग लेंगे। प्रातः 11 बजे संविधान के प्रति शपथ आदि ली जायेगी। उन्होंने माना कि लॉकडाउन के कारण जो आर्थिक गतिविधियां शिथिल हो गयी थी वो अब अगस्त माह से पुनः चालू हो गयी है। इस अवसर पर मंत्री कपिलदेव ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं उम्मीदवारों का सभी से परिचय कराया। पत्रकार वार्ता के समय पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक विक्रम सैनी, प्रमोद ऊटवाल, मंत्री विजय कश्यप, विजय सैनी, रोहित वाल्मीकि, सुधीर खटीक, प्रवीन शर्मा, साधना सिंघल, जिला संयोजक प्रवीन शर्मा, सुषमा पुंडीर, रेणू गर्ग आदि भी मौजूद रहे।

 

राजवाहे में शव मिला
खतौली। राजवाहे मे अज्ञात व्यक्ति का शव पडा देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिको ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह क्षेत्रिय लोग मार्निग वॉक/खेती कार्यो के लिए जंगल की और जा रहे थे कि शुबर मिल केन यार्ड के निकट राजवाहे की पुलिया के पास एक शव राजवाहे मे पडा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणो की मदद से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणो का कहना है कि उक्त व्यक्ति बीते कई दिनो से आसपास घूम रहा था और काम की तलाश मे था, माना जा रहा है। कि उसकी मौत दौरे अथवा ठण्ड के कारण हुई है। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। इस दौरान अनेक लोग मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने किया हक की बात कार्यक्रम का शुभारंभ6 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत सभागार में स्थित हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने शुभारंभ किया वहीं सभागार में उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति व सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी महिलाओं की समस्याएं सुन उनका मौके पर ही संबंधित अधिकारियो से निस्तारण कराया जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति के कार्यक्रम अब आगे भी होते रहेंगे और महिला शक्ति को मजबूत बनाने के लिए लगातार जिला प्रशासन काम कर रहा है और यह कार्यक्रम वर्चुअल से भी हम आगे कराते रहेंगे कार्यक्रम में जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे,सीडीओ आलोक यादव,डीआईओएस गजेंद्र सिंह, महिला इंस्पेक्टर मोनिका चौहान, समृद्धि त्यागी सहित जिला प्रोबेशन विभाग व बाल कल्याण विभाग की अधिकारी नीना त्यागी की पूरी टीम मौजूद रहे।

 

आरती एवं भजन प्रस्तुत किये7 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। देवोत्थान एकादशी के अवसर पर शिवचौक पर प्रातः छह बजे भजन सभा हुई जिसमें महिलाओं ने भारी संख्या में उपस्थित होकर आरती एवं भजन प्रस्तुत किये। इससे पूर्व परम पूज्य काली पुत्र कालीचरण जी महाराज की शिष्या ममता त्यागी महिलाआें की टोलियों के साथ शिवचौक पर पहुंची जहां पर उन्होंने सभासद पूनम शर्मा के साथ गुरूजी पंकज जिंदल का सम्मान किया। इस अवसर पर भगवान शंकर को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में पूजा अर्चना सम्पन्न कराने वाले कल्याणकारी शिवमंदिर के पुजारी पंडित दिनेश भारद्वाज ने बताया कि प्रभात फेरी कार्यक्रम 21 से 25 नवम्बर तक चला है। जिसमें श्रद्धालु महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया। अपने संबोधन में सभासद पूनम शर्मा ने देवोत्थान एकादशी के बारे में बताते हुए कहा कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दवोत्थन एकादशी का बड़ा महत्व है। इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है इस अवसर पर श्रीमती आदेश शर्मा, सोनिया वालिया, मंजू त्यागी, साधना शर्मा, आशु, नितिन, श्याम आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

 

जेसीबी मशीन के माध्यम से सफाई करायी8 Min 1 1 |
मुजफ्फरनगर। पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर के विभिन्न वार्डों में युद्ध स्तर पर नालो की तली झाड़ सफाई अभियान मैनुअली एवं जेसीबी मशीन के माध्यम से चलाया गया। वार्ड संख्या दो एवं चार श्रीमती सुनीता देवी एवं सचिन कुमार सभासद के वार्डों में नालों की तली झाड़ सफाई अभियान चलाया गया। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या ४८ श्रीमती गुलशन कुरेशी सभासद के वार्ड में जेसीबी मशीन के माध्यम से नालों की तली झाड़ सफाई कराई गई द्यकई वार्ड से निकाली गई सिल्ट का निस्तारण कराया गया द्यवार्ड संख्या २४ श्री विकास गुप्ता मान्य सभासद के वार्ड में श्री संजय मित्तल व्यापारी नेता के बगल नालियों की सफाई कराते हुए सिल्ट का निस्तारण कराया गया। नालों से निकली सिल्ट के निस्तारण मैं कूड़ा वाहनों की व्यस्तता के चलते मोती महल गणेश डेरी के पास कूड़ा डलाव घर से कूड़ा निस्तारण पर देरी होने के कारण स्थानीय नागरिकों द्वारा पालिका प्रशासन का पुतला दहन किया गया परंतु कुछ ही क्षणों के बाद स्थल से कूड़े का निस्तारण किया गया। मान्य पालिका अध्यक्ष महोदय द्वारा सफाई से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नगर के प्रत्येक डलाव घर से नियमित रूप से समयबध कूड़े का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें।

 

नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पदभार की जिम्मेदारी सौपी
मुजफ्फरनगर। ई.ओ.नगरपालिका के निलम्बन के कारण पालिकाध्यक्ष द्वारा नगर स्वास्थ्य अधिकारी को प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पदभार की जिम्मेदारी सौपी गई है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ द्वारा जिला उद्यान विभाग कार्यालय एवं राजकीय पौधशाला कमला नेहरू वाटिका,मुजफ्फरनगर की चाहर दिवारी को बिना सूचना अथवा नोटिस के ध्वस्त करने के आरोपो के चलते ई.ओ.पालिका विनय कुमार मणि त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पालिकाध्यक्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका का कार्य सीधे जनहित मे जुडे होने व जनहित के दृष्टिगत रखते हुए शासन से अन्य अधिशासी अधिकारी की व्यवस्था होने तक पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.आर.एस.राठी को अपने कार्यो के साथ-साथ नगर पालिका,मुजफ्फरनगर के प्रभारी अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी सौपी हैं। पालिकाध्यक्ष द्वारा श्री राठी को पदीय दायित्व के प्रशासनित एवं वित्तीय कार्यो को सम्पादित किए जाने हेतु अधिकृत किया गया है। पालिकाध्क्ष श्रीमति अंजू अग्रवाल ने इस सम्बन्ध मे नगर विकास सचिव,लखनऊ, निदेशक,स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ,डीएम मुजफ्फनगर,प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, विनय मणि त्रिपाठी, निलम्बित अधिकारी नगर पालिका परिषद,मु.नगर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु व डा.आर.एस.राठी.नगर स्वास्थ्य अधिकारी,नगरपालिका परिषद, मु.नगर,लेखाकार/प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, नगरपालिका परिषद,मु.नगर को पत्र प्रेषित कर इस संदर्भ मे सूचित किया गया है।

 

मिशन शक्तिः मुजफ्फरनगर में हक की बात कार्यक्रम में डीएम के समक्ष छात्राओं ने उठाई छेड़खानी की समस्याNoo Min |
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति के अंतर्गत विकास भवन में आयोजित हक की बात जिला अधिकारी के साथ कार्यक्रम में छात्राओं ने स्कूल आने के समय मिमलाना रोड पर असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़खानी की बात को उठाया। इसके साथ ही दहेज उत्पीड़न, कोरोना काल में पढ़ाई के लिए फीस जमा करने के लिए पैसे नहीं होने बसों में उमड़ रही भीड़ के चलते कॉलेजों तक का सफर कैसे हो जैसी बातों को छात्राओं और महिलाओं ने उठाया।
विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और छात्राओं ने हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने कहां कि देश संबंधी उत्पीड़न के लिए कई कानून बने हुए हैं यह एक लीगल मैटर है यदि किसी का उत्पीड़न होता है तो वह नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि एसएसपी द्वारा प्रत्येक थाने में एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया गया है यदि किसी को कोई परेशानी है तो वह महिला हेल्पलाइन के नंबरों पर डायल करके अपनी समस्या बता सकता है उसका तत्काल निराकरण किया जाएगा। दोपहर एक बजे तक भी कार्यक्रम जारी है। कार्यक्रम में ऑनलाइन भी सवाल पूछे जा रहे हैं जिनका निराकरण विभागीय अधिकारियों की टीम का पैनल कर रहा है।

 

महिला ने जेठ व ननदोई पर लगाया दुराचार का आरोप
मुजफ्फरनगर। महिला ने जेठ व ननदोई पर जबरदस्ती दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। गर्भ गिराने की नियत से उसके पेट पर लात मार दी। महिला पुलिस कार्यालय पर तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की शादी दस साल पूर्व खतौली में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज की मांग कर प्रताडित करने लगे। आरोप है कि उसका जेठ व ननदोई उस पर बुरी नजर रखते थे। आरोप है कि सास ने उसे जेठ व ननदोई के साथ कमरे में बंद कर दिया। आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया। विरोध करने पर आरोपी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि गर्भ गिराने के नियत से उसके पेट पर लात मार दी गयी, जिससे उसकी हालत बिगड गयी। महिला ने इस संबंध में शहर कोतवाली व महिला थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीडिता ने पुलिस कार्यालय पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =