Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

व्यापारियों ने नव नियुक्त ई ओ को प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि से संबंध नगर पालिका मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल एवं नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में नव नियुक्त ई ओ नगर पालिका अमृतपाल कौर से मिला

एवं उनको नगर पालिका मार्केट के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया गया। जिसमें नंबर १ वारिसान, नंबर २-सिक्मी किराएदार, एवं नंबर ३-१५ साला,की व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम नगर पालिका से जुड़े दुकानदारों की समस्याओं का निस्तारण चाहते हैं जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो

लेकिन नगर पालिका चेयरमैन द्वारा इन समस्याओं का समाधान न करने की ठानी हुई है

प्रतिनिधिमंडल में सरदार बलविंदर सिंह,पवन वर्मा, वीरेंद्र अरोरा, भूरा कुरैशी, प्रवीन जैन, सुनील वर्मा,सुशील कुमार,ओमवीर चौधरी, विजय तनेजा, सुनीता तनेजा, अरविंद बक्शी, शशिकांत गर्ग, महेंद्र, विजय कुच्छल, जय इंद्रप्रकाश उपस्थित रहे।।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5917 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + 17 =