स्वामी केवलानन्द जी महाराज के आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया
शुक्रताल (मुजफ्फरनगर)। श्री 1008 स्वामी केवलानन्द जी महाराज के आश्रम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के क्रम में आज स्थापना दिवस पर मूर्तियों की नगर परिक्रमा के उपरांत उनकी प्राण प्रतिष्ठा कर, उन्हें स्थापित करा दिया गया।
आश्रम के सचिव उमा शंकर गर्ग ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि महाराज श्री की प्रेरणा से सेवा कार्यो के अन्तर्गत प्रातः 7 बजे हवन पूजन व आरती सम्पन्न हुई।
तत्पश्चात सूक्ष्म भण्डारा आयोजित किया गया। प्रातः 9 बजे से श्री झूले लाल सेवा मण्डल मु नगर द्वारा अखण्ड श्री रामायण का पाठ किया गया। आश्रम में प्रतिदिन संत-महात्माओं को जलपान का वितरण किया जा रहा है।
महोत्सव की पूजा अर्चना का कार्य पं0 कृष्ण दत्त (मुजफ्फरनगर वाले) सम्पन्न करा रहे है। केवलानंद आश्रम में श्री गणेश, दुर्गा जी, श्री बांके बिहारी जी, श्री राधा जी, शिव परिवार एवं हनुमान जी की मूर्तियाँ प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत स्थापित की गई है।
महोत्सव का समापन 30 नवम्बर को भण्डारे व वस्त्र वितरण के साथ होगा। इस आयोजन में अध्यक्ष अरविन्द गर्ग, सचिव उमाशंकर गर्ग कोषाध्यक्ष शलम गर्ग एडवोकेट, श्रीमती सुधा गर्ग, श्रीमती अनिता गर्ग, सुरेश चन्द गुप्ता, श्रीमती अंजू गुप्ता, सुधीर गर्ग, एडवोकेट, अम्बरीश गर्ग, जयंती श्रीमती स्वर्णलता गर्ग, श्रीमती प्रीती गर्ग आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।
महोत्सव में कोविड़ नियमों का पालन करते हुए मास्क पहनने सोशल डिस्टेशिंग का पालन किया गया। आंमत्रित अतिथियों, विद्वानों व संत महात्माओं का स्वागत पं0 सुमित तिवारी ने किया।

