उत्तर प्रदेश

Aligarh : शराब पीने से पति को किया मना तो पत्नी का गला घोंट कर उतार दिया मौत के घाट

Aligarh गांव नगला पदम में एक शराबी पति ने पत्नी का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया। गांव निवासी उदय प्रताप उर्फ करूआ काफी समय से शराब का आदी है। 25 नवंबर को भी व देर रात को शराब पीकर घर आया तो पत्नी ने विरोध किया।

इसी बात पर दोनों में गालीगलौज हो गई। देखते ही देखते पति ने 45 वर्षीय पत्नी लता देवी का साड़ी के पल्लू से गला कस दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी पति ने मोहल्ले में पत्नी द्वारा स्वयं फंदा लगा आत्महत्या करने का शोर मचा दिया। जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो लता का शव जमीन पर पड़ा था। किसी ने मायके वालों को सूचना दी। मायके के लोगों ने घटना की सूचना चंडौस पुलिस को दी।

सूचना पर चंडौस पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी की। पूछताछ में पति पुलिस को बरगलाने लगा। शक होने पर पति को हिरासत में ले लिया गया। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उदय प्रताप की शादी हाथरस के सिकंदराराऊ के ढड़ेसी निवासी मनवीर सिंह की बेटी के साथ 22 वर्ष पहले हुई थी। पिता का आरोप है कि करीब पांच वर्ष पूर्व भी पति ने शराब पीकर लता को जला दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। लता के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए और उन्होंने बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =