Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जयंत चौधरी का  कईं स्थानो पर फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में अलग-अलग स्थानो पर आयोजित कार्यक्रमों मे शिरकत करने पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मार्ग मे कईं स्थानो पर फूल माला पहना कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान रालोद प्रमुख की अगुवाई में वाहनों का लम्बा काफिला शामिल रहा।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह नई दिल्ली स्थित अपने आवास से चलकर कार द्वारा मुजफ्फरनगर पहुंचे रालोद नेता जयंत चौधरी का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओ मे पूरे जोश-खरोश के साथ स्वागत किया। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रालोद सुप्रीमों जयंत चौधरी पहले बुढाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सावटू पहुंचे। जहां उन्होने अपनी सांसद निधी से हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद एक जनसभा को भी सम्बोधित किया।

इस दौरान उनके साथ भाकियू अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, रालोद विधायक दल के नेता एवं बुढाना विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजपाल सिंह बालियान सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र जनपद के ग्रामीण अंचल मे खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उददेश्य से गांव सावटू में राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी की सांसद निधि से निर्माण कार्य चल रहा है। जो कि शीघ्र ही पूरा होने वाला है।

राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार से नौजवान निराश है। जयन्त चौधरी ने कहा कि नौजवानों की उम्र निकल रही है लेकिन उन्हें नौकरी नहीं मिल रही है। इस दौरान चौधरी जयंत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग डिग्रीधारी युवक जूनियर इंजीनियर भी नहीं बन पा रहे हैं। नौजवानों की भर्ती नहीं की जा रही है।

शाहपुर के गांव सावटू मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल होने के पश्चात जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी स्थित इण्टर कॉलेज में किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चौ.चरणसिंह की मुर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे।

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य जयंत चौधरी ने आज एक बार फिर से अपने दादा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौ. चरण सिंह के नाम पर बुजुर्ग और युवा सभी के दिलों को छूने का काम किया। उन्होंने भोकरहेडी में आयोजित जनसभा में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत की मौजूदगी में ही यूपी और केन्द्र की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए भाजपा की तमाम नीतियों को किसान ओर जनविरोधी बताते हुए युवाओं को जगाने का काम किया। उन्होंने युवाओं से खेत से निकलकर खेल के मैदान पर चमकने का आह्नान किया।

सांसद जयंत चौधरी ने भोकरहेडी में पूर्व पीएम चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया तो वहीं उन्होंने गांव सावटू में खेल स्टेडियम की नींव रखी। इसके लिए उन्होंने अपनी सांसद निधि से दो करोड़ रुपये की राशि दी है। इस स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के युवाओं को लाभ मिलेगा, जिनमें केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान का गांव भी शामिल है।

रालोद प्रमुख सांसद जयंत चौधरी शनिवार को दिल्ली से मुजफ्फरनगर पहुंचे। जनपद की सीमा में जगह जगह रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के नेतृत्व में एक लंबे काफिले के साथ जयंत चौधरी का रालोद नेताओं ने गुप्ता रिसोर्ट पर फूल मालाओं के साथ अभिनंदन किया।

इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, रालोद विधायक दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विधायक चन्दन चौहान, विधायक अनिल कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, रालोद नेता हंसराज जावला एडवोकेट, पराग चौधरी, अंकित सहरावत, हर्ष राठी, सुधीर भारती सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा भारी संख्या मे क्षेत्रिय ग्रामीण तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =