Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: १४ मामलों में ४.४३ लाख का जुर्माना

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मिलावटखोरी के मामलों में एडीएम प्रशासन के न्यायालय से १४ मुकदमों का निस्तारण करते हुए मिलावटखोरी साबित होने पर ४.४३ लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए वसूली के आदेश दिये गये हैं। इनमें खोया, दूध, मिश्रित दूध, क्रीम आदि उत्पादों के नमूने लिये गये थे, जिनमें जांच के बाद मिलावट की पुष्टि हुई थी।

प्राप्त समाचार के अनुसार न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट यप्रशासनद्ध/न्याय निर्णायक अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा माह नवम्बर २०२३ में १४ वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर ४३५००० का अर्थदण्ड लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधीनियम २००६ के अन्तर्गत खाद्य पदार्थो के नमूने संग्रहित कर जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गये थे।

जांच के पश्चात खाद्य पदार्थो में मिलावट की पुष्टि खाद्य विश्लेषक द्वारा की गयी थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त न्यायालय द्वारा माह नवम्बर २०२३ में १४ वादों को निस्तारित करते हुए मिलावटखोरों पर अर्थदण्ड लगाया गया। इसमें सलमान पुत्र मोहम्मद सुलेमान ग्राम-भैंसाहेड़ी पर ३५०००, मदन पाल पुत्र शशीभान संधावली पर १५०००, शावेज मालिक पुत्र महबूब अली ग्राम-बरवाला पर २५०००, मो. हनीफ पुत्र यासीन ग्राम-तेवड़ा ४००००, मो. जावेद पुत्र सरफराज ग्राम-खेड़ी फिरोजाबाद पर ३००००, मो. जावेद पुत्र सरफराज ग्राम-खेड़ी फिरोजाबाद ३५०००, दीपक कुमार पुत्र किरण पाल ग्राम-मुस्तफाबाद २५०००, नईम पुत्र अफजाल कारीमुल्लापट्टी जानसठ ३५०००, रहिसुद्दीन पुत्र नवाब नई बस्ती खतौली ३००००, नईम पुत्र अफजाल करीमुल्लापट्टीजानसठ पर ५००००, जोनी पुत्र कृष्ण पाल ग्राम-रतनपुरी पर ३००००, हरेन्द्र पुत्र राजकुमार ग्राम हुसैनपुर बौपाडा पर ३००००, शेरखान पुत्र जीमल ग्राम-तेवड़ा पर ३०००० और मोनू मचल पुत्र रकम पाल सरवट पर २५००० का जुर्माना किया गया है।

अतिरिक्त वित्तीय वर्ष २०२३-२४ में माहदृनवम्बर २०२३ तक १२२ वादों को निस्तारित करते हुए एडीएम प्रशासन द्वारा १९,४३,००० का अर्थदण्ड आरोपित किया गया है। माह नवम्बर २०२३ तक २१,३१,००० अधिरोपित अर्थदंड की वसूली की गयी है। नवम्बर २०२३ तक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा १५७ वाद दायर किये गए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + one =