Aligarh: अमरूद के पेड़ से लटका मिला ओमवीर सिंह का शव
Aligarh: गांव अमृतपुर असदपुर में 9 दिसंबर की सुबह गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर गांव निवासी 24 वर्षीय युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। युवक गांव में अपनी मौसी के यहां काफी समय से रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव निवासी प्रधान पति सत्येंद्र कुमार पुत्र ग्याप्रसाद ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उनके गांव निवासी सुरेश पुत्र भूदेव सिंह के साढ़ू का बेटा ओमवीर सिंह (24) पुत्र स्व. गुरुपाल निवासी गांव नगला विके थाना रिजोर जिला एटा अपने मौसा सुरेश के यहां काफी समय से रह रहा था। उसका शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ से लटका मिला।
तहरीर में किसी अपराध का जिक्र नहीं किया गया है। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल आशीष कुमार सिंह का कहना है कि शव पर जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।









