उत्तर प्रदेश

“जय हिंद” से अखण्ड भारत का निर्माण होगा:अरविंद सिंह रावत

जिस तरह से रेखा की शुरुआत बिंदु से होती है, उसी प्रकार से अखंड भारत की शुरुआत जय हिंद होगी। यह बात राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव/प्रभारी-अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अरविंद सिंह रावत ने अपने 269 विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के सिद्धौर में किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा।

अरविंद सिंह रावत ने कि जय हिंद का उदघोष समाज का बटवारा नही करता है,देश के सभी जाति वर्ग समाज के लोग जय हिंद कहने में गर्व महसूस करते हैं।

जय हिंद उदघोष से समाज में एक नई ताकत का संचार हो रहा है।प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि वह समय बहुत दूर नही है जब जय हिंद के नारे सारे देश में गूंजेगे और गद्दारों एवं भ्रष्टाचारिओं को देश वासी पूरी तरह से नकार कर एक नए भारत का निर्माण करेंगे।

बताते चलें कि राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने अपना विस्तार देश के 21 राज्यों में कर दिया है और उन प्रदेशों में पार्टी के पदाधिकारियों ने जय हिंद के साथ देश मे राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी को दिन प्रतिदिन मजबूत बनाने में लगे हैं।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =