वैश्विक

UN हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की हत्या-Al Shabaab Terrorists ने पांच अन्य को बना लिया बंधक

सोमालिया में Al Shabaab Terrorists ने अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में बुधवार को आपात स्थिति में उतरने वाले संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि पांच अन्य को बंधक बना लिया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मध्य सोमालिया के गलमुदुग राज्य के आंतरिक सुरक्षा मंत्री मोहम्मद अब्दी अदन गबूबे ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को फोन पर बताया कि हेलीकॉप्टर इंजन में खराबी की वजह से शीनधीरे गांव में उतरा था. मंत्री ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर छह विदेशी सहित सात लोग सवार थे. इनमें एक सोमालिया का नागरिक सवार था.

उन्होंने बताया कि Al Shabaab Terrorists ने पांच यात्रियों को उस समय पकड़ लिया जब वे भागने की कोशिश कर रहे थे जबकि एक की गोली मारकर हत्या कर दी. मंत्री के मुताबिक एक यात्री बच गया है. अल शबाब ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने भी मामले में तत्काल प्रतिक्रिया नहीं दी है.

आंतरिक सुरक्षा मंत्री मोहम्मद अब्दी अदन गबूबे ने कहा कि सैनिकों और चिकित्साकर्मियों के साथ संयुक्त राष्ट्र का हेलीकॉप्टर एक मिशन पर था और एक तकनीकी विफलता के बाद उसे मध्य सोमालिया के गलमुदुग क्षेत्र में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा. मंत्री ने कहा कि चरमपंथियों ने जो महत्वपूर्ण समझा उसे जब्त करने के बाद हेलीकॉप्टर को जला दिया.

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफ़न दुजारिक ने पुष्टि की कि आज गलमुदुग में संयुक्त राष्ट्र अनुबंधित हेलीकॉप्टर से जुड़ी एक घटना हुई थी. उन्होंने कहा, “विमान में सवार लोगों की सुरक्षा के लिए वह यह कहने के अलावा अन्य विवरण नहीं देंगे कि उन्हें छुड़ाने के प्रयास जारी हैं.

हम इस मुद्दे पर पूरी तरह से लगे हुए हैं और इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं.” यात्रियों की राष्ट्रीयता तुरंत उपलब्ध नहीं थी. अल-शबाब ने 2006 से अफ्रीकी राष्ट्र में विद्रोह छेड़ रखा है, मध्य और दक्षिणी सोमालिया में उसके कई गढ़ हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =