परिजनों से मिलने Kannauj जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल,रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा
Kannauj एक दबंग अध्यापक की जोर जबरदस्ती से आहत होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच करने और परिजनों को सांत्वना देने के लिए सपा का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को कन्नौज जाएगा। सपा प्रतिनिधिमंडल मामले की रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में सपा की समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव, समाजवादी महिला सभा कन्नौज की जिलाध्यक्ष कंचन कनौजिया, औरैया की पल्लवी पाल, विधूना की रचना सिंह, सपा के प्रदेश सचिव रामपाल नायक बंजारा, सपा के कन्नौज के जिलाध्यक्ष कलीम खान और विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अनिल पाल शामिल हैं।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले से ही प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं।

